फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Detox 2019: दिवाली के बाद जब बढ़ जाए वजन तो ये 5 चीजें खाएं, बिना जिम, कसरत के हो जाएंगे फिट

Wed, 23 Oct 2019 01:13 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Wed, 23 Oct 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
post diwali detox food and diet in hindi
junk food

दिवाली को कुछ ही दिन शेष हैं। साफ-सफाई का काम तकरीबन समाप्ति की ओर है और अब मिठाइयों और खान-पान की तैयारी है। जाहिर है दिवाली के ये 5 दिन जमकर खाने, कैलरीज की चिंता नहीं करने और ऑयली फूड का जमकर मजा उठाने के दिन हैं। लेकिन असली समस्या होगी दिवाली के बाद जब ऑफिस के साथ अपने अपने काम पर लौटना होगा। ऐसे में आइए आपको बताते हैं 5 ऐसे फूड जिन्हें जिन्हें दिवाली की सारी चटर-पटर के खाने के बाद आपको जरूर खाना चाहिए जिससे ना केवल आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी बल्कि आप सेहतमंद भी रहेंगे। आइए जानते हैं दिवाली के बाद हेल्दी रुटीन में लौटने के लिए कुछ खास टिप्स

post diwali detox food and diet in hindi
gulab gulkand - फोटो : social media

गुलाब से बना गुलकंद
गुलाब का फूल ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। बहुत सारे ब्यूटी प्रॉडक्ट में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आपको ये नहीं मालूम होगा कि इससे बनना गुल्कंद आपकी सेहत के लिए बहुत फायदंमंद होता है। इतना ही नहीं टेस्ट में भी यह बहुत अच्छा होता है। तो दिवाली का हैंग ओवर दूर करने के लिए कुछ दिन तक गुलाब के गुलकंद को अपनी डाइट में शामिल करें। यह आपकी पाचन क्रिया को स्ट्रांग करने के साथ-साथ तमाम सेहत संबंधित परेशानियों को दूर रखने में मदद करता है।

post diwali detox food and diet in hindi
gds - फोटो : getty images

शकरकंद
अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण आपके शरीर में एमिनो एसिड के स्तर को कम करता है। आपको बता दें, शरीर में एमिनो एसिड का स्तर बढ़ने से कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
post diwali detox food and diet in hindi
desi ghee

डाइट में घी को करें शामिल
जितना हो सकें अपनी डाइट में देसी घी को शामिल करें। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिनोलिक एसिड, हमारे शरीर से बैड फैट्स को दूर करता है। घी खाने से आपका इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है। रोजाना 1 चम्मच घी को खाली पेट खाने की कोशिश करें।

विज्ञापन
post diwali detox food and diet in hindi
यदि आपने दिवाली में जमकर खाया है और वजन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है तो आप चाहें तो थोड़ा सा व्यायाम और जिम को भी रूटीन में शामिल कर सकते हैं। 

नोटः उपरोक्त चीजें आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा की गई हैं। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर सलाह जरूर लें।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed