फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: इंफ्लामेशन और हृदय रोग की जटिलताओं से बचा सकता है ये फल, एनीमिया में विशेष लाभकारी

Wed, 16 Nov 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
pomegranate helps in reducing inflammation and heart problem, anar khane ke fayde
नियमित रूप से फलों का करें सेवन - फोटो : iStock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना कम से कम दो मौसमी फलों के सेवन की सलाह देते हैं। फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकते हैं। कुछ फलों में विशेषज्ञों ने ऐसे प्रभावी गुणों की पुष्टि की है, जो अल्जाइमर और आर्थराइटिस जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी लाभकारी हो सकते हैं। अनार ऐसा ही एक अति लाभकारी फल है, जिसका वर्षों से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए सेवन किया जाता रहा है।



शोधकर्ताओं ने पाया कि अनार में कैलोरी और वसा की मात्रा कम होने के साथ यह फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट, हृदय स्वास्थ्य, मूत्र विकारों को दूर करने के साथ खून की कमी को ठीक करने में भी आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकते हैं।

अनार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 53 होता है, ऐसे में इसका संयमित मात्रा में डायबिटीज में भी सेवन किया जा सकता है। आइए अनार खाने से शरीर को होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।

pomegranate helps in reducing inflammation and heart problem, anar khane ke fayde
अनार के फायदे - फोटो : Pixabay

शरीर को मिल जाते हैं ज्यादातर आवश्यक तत्व

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, आधा कप अनार (87-ग्राम) के सेवन से 72 कैलोरी, 16 ग्राम कार्ब्स, 3.5 ग्राम फाइबर, 1 ग्राम वसा और 1.5 ग्राम प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा यह फल फोलेट का भी जबरदस्त स्रोत माना जाता है जो शरीर में एनीमिया की समस्या को रोकने में लाभकारी हो सकता है। अनार में पोटैशियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम की भी प्रचुर मात्रा होती है जिसकी शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है।

pomegranate helps in reducing inflammation and heart problem, anar khane ke fayde
अनार से सूजन विकार होते हैं कम - फोटो : istock

इंफ्लामेशन को कम करता है अनार

अध्ययनों में पाया गया है कि अनार पॉलीफेनोल्स नामक एंटी-ऑक्सीडेंट्स का बेहतर स्रोत हैं, जिसके एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी होते हैं। पॉलीफेनोल्स के स्रोत के रूप में, अनार शरीर में विभिन्न प्रकार की सूजन वाली स्थितियों को दूर करने में काफी लाभकारी हो सकता है। साल 2017 में अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि अनार का अर्क या जूस इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (आईबीडी), रूमेटाइट आर्थराइटिस, मेटाबॉलिज्म और हृदय संबंधी विकारों को दूर करने में विशेष लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pomegranate helps in reducing inflammation and heart problem, anar khane ke fayde
अनार से हृदय की सेहत में लाभ - फोटो : istock

हृदय रोगियों को जरूर करना चाहिए सेवन

अनार में कई ऐसे तत्व होते हैं जो रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद करते हैं जिससे हृदय और धमनियों की समस्याएं दूर होती हैं। साल 2012 के एक शोध में पाया गया कि अनार का रस हृदय प्रणाली में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर सकता है।

अनार को कोलेस्ट्रॉल, रक्त वाहिकाओं में अस्वास्थ्यकर वसा या लिपिड के निर्माण को रोकने में भी फायदेमंद पाया गया है जिससे हृदय की बीमारियों का खतरा कम होता है।

विज्ञापन
pomegranate helps in reducing inflammation and heart problem, anar khane ke fayde
अनार से एनीमिया में लाभ - फोटो : Pixabay

दूर होती है खून की कमी

अनार का सेवन वर्षों से एनीमिया की समस्या में लाभ पाने के लिए किया जाता रहा है। यह फल विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो आयरन को अवशोषित करने में मदद करती है। अनार का नियमित सेवन हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने और एनीमिया को दूर करने मदद करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अनार का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बेहतर बना रहता है। 


----------------
स्रोत और संदर्भ
Why Pomegranates Are Such a Healthy Fruit

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed