फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नया खतरा: पिछले एक महीने में अचानक बढ़े सांस के मरीज, ज्यादातर ICU में भर्ती, इसकी वजह चौंकाने वाली

Mon, 09 Jan 2023 12:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 09 Jan 2023 12:18 PM IST
विज्ञापन
pollution and winter causing respiratory problems, affecting lungs and asthma patients
बढ़ रही है सांस के मरीजों की संख्या - फोटो : istock

वैश्विक स्तर पर कोरोना के बढ़ते जोखिमों के बीच भारत में नए साल की शुरुआत में ही सांस के रोगियों के मामले 30 फीसदी तक बढ़ने की खबर है। जानकारियों के मुताबिक इस साल के पहले 7 दिनों में ही सांस के रोगियों की संख्या में कम से कम 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें से कुछ को ब्लड ऑक्सीजन लेवल की कमी और सांस लेने में तकलीफ के कारण आईसीयू में भी भर्ती कराया गया है। हालांकि यह कोविड के कारण नहीं, बल्कि इसके लिए बढ़े हुए प्रदूषण को प्रमुख वजह बताया गया है। 



फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों ने हालिया रिपोर्ट में बताया कि ठंड के मौसम और प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण अस्पतालों में सांस के रोगियों की संख्या भी बढ़ती हुई देखी जा रही है। इसमें से कई रोगियों की स्थिति काफी गंभीर भी है, जिसमें उन्हें तत्काल चिकित्सा या आईसीयू की जरूरत हो रही है।

डॉक्टर्स की कहना है कि पहले से ही बढ़े प्रदूषण के बीच, ठंड का यह मौसम सांस के रोगियों के लिए काफी जटिलताओं वाला साबित हो रहा है, जिसके कारण खतरा बढ़ गया है। जिन लोगों का सांस की समस्या है, उन्हें इन दिनों विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।

pollution and winter causing respiratory problems, affecting lungs and asthma patients
अस्थमा अटैक और ब्रोंकाइटिस के मामले - फोटो : iStock

आईसीयू में बढ़े सांस के मरीज

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में पल्मोनोलॉजी के निदेशक डॉ. मनोज गोयल एक मीडिया रिपोर्ट में बताया है कि पिछले कुछ दिनों से अस्पतालों में सांस की क्रोनिक बीमारी से पीड़ित लोगों में गंभीर जटिलताओं के मामले बढ़ते हुए देखे गए हैं। ब्रोंकाइटिस, छाती में संक्रमण, निमोनिया, अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी रिपोर्ट की जा रही है।

दिवाली के बाद से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में जारी समस्या और अब ठंड के इस मौसम के कारण सांस की इन समस्याओं का जोखिम पहले की तुलना में बढ़ गया है। 

pollution and winter causing respiratory problems, affecting lungs and asthma patients
वायु प्रदूषण के कारण सांस की समस्या - फोटो : Istock

प्रदूषण के कारण बढ़ जाती हैं सांस की दिक्कतें

वायु प्रदूषण को सांस की समस्याओं के प्रमुख जोखिम कारक के तौर पर जाना जाता है, यह जटिलताओं को बढ़ाने वाली स्थिति भी है। शोध बताते हैं कि लंबे समय तक वायु प्रदूषण के संपर्क में रहने से वायुमार्ग और फेफड़ों से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा प्रदूषित हवा में मौजूद हानिकारक रसायनों के कारण पहले से ही रही सांस की समस्याएं ट्रिगर हो सकती है। जैसे प्रदूषण के संपर्क के कारण अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण बिगड़ने का जोखिम रहता है। 

अमर उजाला से बातचीत में पुणे स्थित एक निजी अस्पताल में पल्मोनोलॉजी विभाग के डॉ जीशान खान बताते हैं, हर साल एक्यूआई बिगड़ने के साथ सांस के रोगियों की संख्या अस्पतालों में बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pollution and winter causing respiratory problems, affecting lungs and asthma patients
मौसम और सांस की समस्या - फोटो : istock

ठंड का मौसम बढ़ा देता है जोखिम

डॉ जीशान कहते हैं, प्रदूषण तो लंबे समय से कई महानगरों के लिए चुनौतीकारक रहा ही है, साथ ही ठंड का मौसम सांस की समस्या से परेशान लोगों के लिए और भी दिक्कतें बढ़ाने वाला माना जाता है। ठंड के मौसम में हवा स्वाभाविक तौर पर शुष्क हो जाती है, यह वायुमार्ग को संकीर्ण करने के साथ, सांस लेने में कठिनाई और फेफड़ों में जलन पैदा कर सकती है।

ठंडी हवा हमारे निचले वायुमार्गों में नमी की परत को भी बाधित कर सकती है। ये कुछ ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियां है जिसके कारण सांस के मरीजों के लिए दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
pollution and winter causing respiratory problems, affecting lungs and asthma patients
सांस की दिक्कतों को कैसे दूर करें? - फोटो : iStock

बचाव के उपाय करते रहना बहुत जरूरी

डॉ जीशान कहते हैं, चूंकि इन दिनों ठंड और प्रदूषण दोनों अधिक देखा जा रहा है, यह परिस्थितियां निश्चित ही सांस के मरीजों के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली हैं। आश्चर्यजनक रूप से  पिछले कुछ महीनों में हमने सांस के नए मरीजों के आंकड़े भी बढ़े हुए देखे हैं। सांस की परेशानी, आपातकालीन स्थिति वाली मानी जाती है, इसलिए सभी लोगों को इससे बचाव के उपाय करते रहना चाहिए।

जिन लोगों को पहले से ही सांस की दिक्कत है, वह डॉक्टर द्वारा सुझाई दवाइयां समय पर लेते रहें। इसके अलावा इनडोर प्रदूषण को कम करने के लिए कमरे में वेंटिलेशन का ध्यान रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस की समस्या ट्रिगर होते ही तुरंत इनहेलर लें और डॉक्टर से संपर्क करें। सभी स्वस्थ लोग भी प्रदूषण, विशेषतौर पर इनडोर प्रदूषण से बचाव के उपाय जरूर करें। 


------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed