फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: क्यों हो रही है बायोटिन सप्लीमेंट्स की इतनी चर्चा, क्या सभी को इसकी जरूरत?

Mon, 09 Jan 2023 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 09 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Biotin Benefits and side effects for Body Know How to Get Biotin Naturally Full Details in Hindi
बायोटिन वाले आहार के लाभ - फोटो : istock

बायोटिन सप्लीमेंट्स को लेकर आपने भी खूब चर्चा सुनी होगी। त्वचा और बालों की समस्या से परेशान लोगों के लिए इसे बहुत फायदेमंद माना जाता रहा है। तो क्या सभी लोगों को नियमित रूप से इसके सप्लीमेंट्स का सेवन करना चाहिए, जिससे आपको कभी बालों की समस्या न हो? इस बारे में जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर बायोटिन है क्या?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बायोटिन असल में विटामिन-बी का ही एक तत्व है, जिसे विटामिन बी-7  के नाम से भी जाना जाता है। शोध से पता चलता है कि बायोटिन, त्वचा के हाइड्रेशन, चिकनाई और निखार को बेहतर करने के साथ बालों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। वयस्कों के लिए प्रतिदिन 30-100 माइक्रोग्राम की मात्रा में इसकी आवश्यकता होती है, जोकि आहार के माध्यम से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार की कुछ चीजों से इसकी मात्रा आसानी से प्राप्त की जा सकती है। बिना डॉक्टरी सलाह के बायोटिन सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करना चाहिए, इसके कई प्रकार के साइड-इफेक्ट्स का भी खतरा हो सकता है। आइए बायोटिन सप्लीमेंट्स से होने वाले नुकसान और आहार से इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है, इस बारे में जानते हैं।

Biotin Benefits and side effects for Body Know How to Get Biotin Naturally Full Details in Hindi
बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है बायोटिन - फोटो : istock

बायोटिन सप्लीमेंट्स की सावधानियां

डॉक्टर कहते हैं, कुछ स्थितियों में स्वास्थ्य विशेषज्ञ आपको बायोटिन सप्लीमेंट्स के सेवन की सलाह दे सकते हैं, जैसे बालों का झड़ना या त्वचा की समस्या आदि, पर सभी को इसकी जरूरत हो यह आवश्यक नहीं है। बिना डॉक्टरी सलाह के इसका सेवन करने से पेट में दर्द, सोने में परेशानी और अत्यधिक प्यास लगने के साथ इंसुलिन और किडनी से संबंधित समस्याओं का खतरा हो सकता है।

हमेशा आहार के माध्यम से ही इसकी पूर्ति की कोशिश करें। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों का सेवन किया जा सकता है?

Biotin Benefits and side effects for Body Know How to Get Biotin Naturally Full Details in Hindi
अंडे खाने के फायदे - फोटो : istock

अंडे का करिए सेवन

अंडे की जर्दी को बायोटिन का अच्छा स्रोत माना जाता है। एक अंडे से लगभग 10 माइक्रोग्राम तक बायोटिन प्राप्त किया जा सकता है। अधिकतम लाभ के लिए हमेशा अंडे को पका कर ही खाना चाहिए। कच्चे अंडे की सफेदी में डाइटरी एविडिन नामक प्रोटीन होता है, जो बायोटिन से बाइंड हो जाता है। ऐसे में शरीर के लिए इसे अवशोषित करना कठिन बना देता है। उबले या पका कर खाने से पाचन की समस्या को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Biotin Benefits and side effects for Body Know How to Get Biotin Naturally Full Details in Hindi
नट्स के सेवन के लाभ - फोटो : Pixabay

सूखे मेवों को बनाएं आहार का हिस्सा

नट और सीड्स शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी हैं, इससे पर्याप्त मात्रा में बायोटिन भी प्राप्त किया जा सकता है। बादाम, मूंगफली, अखरोट और पेकान जैसे नट्स को आहार का हिस्सा बनाकर शरीर के लिए इस पोषक तत्व की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। एक चौथाई कप भुने हुए बादाम में 1.5 माइक्रोग्राम तक बायोटिन होता है। इसी तरह सूरजमुखी के बीज में 2.6 माइक्रोग्राम तक बायोटिन मौजूद होता है।

विज्ञापन
Biotin Benefits and side effects for Body Know How to Get Biotin Naturally Full Details in Hindi
एवोकाडो के लाभ - फोटो : Pixabay

एवोकाडो से विशेष लाभ 

एवोकाडो को बहुत ही लाभकारी फलों में से एक माना जाता है, इससे भी बायोटिन की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। 100 ग्राम एवोकाडो में 8-10 माइक्रोग्राम तक बायोटिन होता है। नट्स और सीड्स की तरह, एवोकाडो भी बायोटिन और विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो बालों और त्वचा को स्वस्थ रखने वाले जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इसे आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।



------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed