कोरोना वायरस महामारी ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले रखा है, जिसकी वजह से काफी संख्या में मौतें तक हो चुकी हैं। इस वायरस की वजह से हर जगह से बुरी खबरें ही सामने आईं, लेकिन इस महामारी के बीच कुछ अच्छी खबरें भी सामने आई। जिसमें से एक अच्छी खबर ये है कि कुछ लोगों ने इस आपदा में भी अवसर ढूंढ निकाला है। वर्क फ्रॉम होम और मास्क का फायदा उठाकर बेंगलुरु से ब्रिटेन तक के लोग खुद को बेहतर बनाने की सर्जरी करवा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
वर्क फ्रॉम होम का लोग जमकर उठा रहे फायदा, कहीं वेट लॉस तो कहीं करा रहे नाक की सर्जरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ब्रिटेन में लोग अपना पेट कम करवाने के लिए लिपोसक्शन जैसी सर्जरी करवा रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम होने की वजह से इसके फायदे भी हैं कि सर्जरी करवाने के लिए लोगों को अलग से छुट्टियां नहीं लेनी पड़ रही हैं और घर से काम करने के दौरान ही वो रिकवर भी हो रहे हैं। वहीं, इसका एक और ये फायदा है कि वो अपनी इन सर्जरी की बातों को अपने सहकर्मियों से छुपा भी सकते हैं। क्लिनिक्स का दावा है कि उनके यहां होने वाली कुछ सर्जरी की मांग में 500 प्रतिशत का उछाल आया है।
वहीं, पॉल मॉल कॉस्मेटिक्स के मुताबिक, लिपोसक्शन सर्जरी के बारे में पूछताछ करने वालों की संख्या लॉकडाउन के पहले के मुकाबले अब दोगुनी हुई है। इन्हें अगर विस्तार से समझे तो पेट कम करवाने की पूछताछ करने वालों लोगों की संख्या 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। पुरुष के सीने से चर्बी हटवाने की सर्जरी की मांग 115 प्रतिशत तक बढ़ी है और लोग इसे करवा भी रहे हैं। जबकि ब्रेस्ट रिडक्शन के बारे में पूछताछ करने वालों की संख्या 520 प्रतिशत तक, तो वहीं ब्रेस्ट ऑग्मेन्टेशन के बारे में पूछताछ करने वालों की संख्या में 110 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।
ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जंस के काउंसिल मेंबर डैन मार्श के मुताबिक, उनके अगले नौ महीने के सभी स्लॉट बुक हैं। महामारी के दौरान भी दक्षिण कोरिया में युवतियों में नोज सर्जरी का ट्रेंड बढ़ा है। इसके पीछे की जो वजह बताई जा रही है वो ये है कि इस साल अगर कोरोना को मात देने वाली वैक्सीन लग गई तो इसके बाद मास्क उतर जाएगा। ऐसे में अभी सर्जरी फायदेमंद हैं, ताकि मास्क के नीचे नाक के निशान छुपे रह सकें। यहां आपको ये जानकारी दे दें कि दक्षिण कोरिया को कॉस्मेटिक सर्जरी की वैश्विक राजधानी कहा जाता है।
अब तक आपने विदेशों के बारे में जाना, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि भारत इससे अछूता है। बल्कि यहां के डॉक्टर एक हफ्ते में तीन सर्जरी कर रहे हैं। भारत में रिनोप्लास्टी, बॉडी स्कल्पटिंग, हेयर ट्रांसप्लांट, फैट रिडक्शन के साथ ही बोटोक्स, फिलर और फेशियल मैकओवर की भी भारी डिमांड है। बेंगलुरु के निजी अस्पताल के डॉ. वेप्पालापति के मुताबिक, ये लोग दिसंबर तक एक हफ्ते में तीन सर्जरी कर रहे थे। लेकिन एक जनवरी के बाद ये लोग रोजाना तीन सर्जरी कर रहे हैं।