फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: ब्रिटेन और भारत के बाद अब मेक्सिको ने भी 'कोविशील्ड' वैक्सीन पर जताया भरोसा, इस्तेमाल की दी मंजूरी

Tue, 05 Jan 2021 12:02 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 05 Jan 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Mexico approves Oxford AstraZeneca vaccine covishield for emergency use
कोविशील्ड वैक्सीन - फोटो : twitter@serum institute

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन 'कोविशील्ड' पर कई देशों ने भरोसा जताया है। पहले ब्रिटेन ने इसे आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी, उसके बाद भारत ने और अब मेक्सिको ने भी इसे मंजूरी दे दी है। यहां के विदेश मंत्री मार्सेलो एबरार्ड ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की आपातकालीन स्वीकृति बहुत अच्छी खबर है। मेक्सिको में जल्द ही इसका उत्पादन शुरू हो जाएगा।' यह दूसरी वैक्सीन है, जिसे मेक्सिको ने आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी है। इससे पहले वह फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी दे चुका है और वहां टीकाकरण अभियान भी चल रहा है।  

Coronavirus Vaccine Mexico approves Oxford AstraZeneca vaccine covishield for emergency use
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेक्सिको में टीकाकरण अभियान के तहत 44 हजार लोगों को फाइजर का टीका लगाया जा चुका है। हालांकि यहां ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का इस्तेमाल कब से किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Coronavirus Vaccine Mexico approves Oxford AstraZeneca vaccine covishield for emergency use
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लेते ब्रायन पिंकर - फोटो : ANI

ब्रिटेन में तो ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो गई है। यहां सोमवार को सबसे पहले 82 वर्षीय डायलिसिस के मरीज ब्रायन पिंकर को इसकी पहली खुराक दी गई। ब्रिटेन ने इस वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया हुआ है, जिसका इस्तेमाल टीकाकरण अभियान में किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Mexico approves Oxford AstraZeneca vaccine covishield for emergency use
Covishield, Vaccine - फोटो : Twitter@AdarPoonawala

रविवार को भारत में भी 'कोविशील्ड' को मंजूरी मिल गई। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की वैक्सीन 'कोवैक्सीन' दोनों को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते से भारत में टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। यहां सीरम इंस्टीट्यूट 'कोविशील्ड' वैक्सीन का उत्पादन कर रहा है।  

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Mexico approves Oxford AstraZeneca vaccine covishield for emergency use
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को कोरोना के खिलाफ 70.42 फीसदी असरदार पाया गया है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया वीजी सोमानी ने यह जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने इसके साइड-इफेक्ट को लेकर भी कहा है कि हल्का बुखार, दर्द और एलर्जी होना किसी भी वैक्सीन के साइड इफेक्ट हो सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed