फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या मोटे लोगों को कैंसर और दिल की बीमारियों की तरह कोरोना का भी ज्यादा खतरा?

Tue, 12 May 2020 12:24 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 12 May 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Obese people are at high risk of coronavirus, obesity is harmful to covid 19 infection
मोटे लोगों को कोरोना वायरस का ज्यादा खतरा

अब तक हमें यह पता था कि मोटे लोगों में दिल की बीमारी, कैंसर और टाइप-2 डायबिटीज जैसे बीमारियों को होने का जोखिम ज्यादा होता है। लेकिन अब शुरुआती रिसर्च में यह भी पता चला है कि मोटे लोगों को कोविड-19 के संक्रमण का खतरा भी ज्यादा हो सकता है।



क्या इसके कोई प्रमाण मिले हैं?
इस सवाल का जवाब हालांकि कई प्रकार के अध्ययनों के बाद ही पक्के तौर पर मिल सकता है लेकिन विशेषज्ञों ने इन कुछ आंकड़ों के आधार पर इसका जवाब ढूंढने की कोशिश की है।

Obese people are at high risk of coronavirus, obesity is harmful to covid 19 infection
कोरोना वायरस की जांच(File Photo) - फोटो : Amar Ujala
  • ब्रिटेन में 17 हजार लोगों के ऊपर किए गए अध्ययन से पता चला है कि जो लोग मोटापे के शिकार थे और जिनका बॉडी-मास इंडेक्स 30 से ऊपर था, उनमें 33 फीसदी मृत्यु दर ज्यादा है।
  • एक दूसरे अध्ययन में ऐसे लोगों में मृत्यु दर दोगुनी पाई गई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर इनमें दिल की बीमारी और डायबिटीज जैसी दूसरी वजहें शामिल कर ली जाए तो यह आंकड़ा और अधिक हो जाता है।
  • ब्रिटेन के आईसीयू में भर्ती हुए लोगों के ऊपर किए गए अध्ययन से यह बात सामने आई है कि वहां भर्ती करीब 34.5 प्रतिशत लोग ओवरवेट थे और 31.5 प्रतिशत मोटे थे और सात प्रतिशत मोटे और बीमार दोनों थे जबकि 26 प्रतिशत लोगों की बीएमआई सामान्य थी।
Obese people are at high risk of coronavirus, obesity is harmful to covid 19 infection
मोटापा

शरीर के वजन और उनकी लंबाई का अनुपात बीएमआई कहलाता है। बीएमआई से हम किसी व्यक्ति के ओवरवेट, मोटे और स्वस्थ्य होने का पता लगाते हैं। वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन का कहना है कि जिन लोगों को कोरोना वायरस का संक्रमण हो रहा है, उनमें से बड़ी फीसदी उन लोगों की है जिनकी 'बीएमआई 25 से ऊपर' है।

अमेरिका, इटली और चीन में हुए शुरुआती अध्ययनों से भी यही पता चला है कि अधिक बीएमआई एक अहम कारक है। इसके अलावा अधिक उम्र के लोगों में भी कोरोना संक्रमण में गंभीर रूप से बीमार पड़ जाने का जोखिम तो है ही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Obese people are at high risk of coronavirus, obesity is harmful to covid 19 infection
मोटापा
  • मोटे लोगों को क्यों है अधिक खतरा?

जितना अधिक वजन आपका होगा उतना ही ज्यादा चर्बी आपके शरीर में होगी और उतने ही कम आप फिट होंगे। इससे आपके फेफडों की क्षमता पर असर पड़ता है। इससे आपके रक्त तक ऑक्सीजन पहुंचने में दिक्कत होती है और फिर इससे रक्त के प्रवाह और दिल पर असर पड़ता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के प्रोफेसर नवीद सत्तार बताते हैं, "अधिक वजन वाले लोगों को अधिक ऑक्सिजन की जरूरत होती है। इससे उनके सिस्टम पर अधिक जोर पड़ता है।" कोरोना जैसे संक्रमण के दौरान यह खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
Obese people are at high risk of coronavirus, obesity is harmful to covid 19 infection
कोरोना वायरस टेस्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
  • कोरोना वायरस से लड़ने के लिए टेस्ट क्यों है जरूरी?

यूनिवर्सिटी ऑफ रिडिंग के डॉक्टर ड्यान सेलाया कहते हैं, "अधिक वजन वाले शरीर में महत्वपूर्ण अंगों को ऑक्सिजन की कमी से जूझना पड़ता है।" यह एक कारण है कि क्यों अधिक वजन वाले या फिर मोटे लोगों को आईसीयू में ऑक्सिजन देने की अधिक जरूरत पड़ती है और उनकी किडनी का भी विशेष ख्याल रखना पड़ता है।

  • मोटे लोगों में कैसे संक्रमण का जोखिम ज्यादा होता है?

वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि कोशिकाओं में मौजूद एसीइ-2 नाम का एन्जाइम कोरोना वायरस के शरीर में प्रवेश करने का मुख्य रास्ता है। यह एन्जाइम बड़े पैमाने पर फैटी कोशिकाओं में पाया जाता है तो जो लोग अधिक वजन वाले होते हैं, उनमें यह चूंकि फैटी कोशिकाएँ ज्यादा होती हैं इसलिए उनके संक्रमित होने का जोखिम ज्यादा होता है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed