फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: बादाम-अखरोट में ऐसा क्या होता है जो इसे दिमाग के लिए बनाता है 'सुपरनट', क्या आप करते हैं सेवन?

Fri, 26 May 2023 04:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 26 May 2023 04:00 PM IST
विज्ञापन
nutrition in almonds and walnuts that helps in brain  health, What nut is best for cognitive function in hindi
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें? - फोटो : iStock

हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं कि दिमाग को स्वस्थ और तेज रखने के लिए नट्स का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है, विशेषकर भीगे हुए बादाम या अखरोट। माना जाता रहा है कि ये स्मृति शक्ति को बढ़ाते हैं, दिमाग की कार्यात्मक क्षमता में सुधार करते हैं और बच्चों में दिमाग के विकास में मदद कर सकते हैं।



बादाम और अखरोट सिर्फ दिमाग के लिए ही नहीं बल्कि हृदय, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को कम करने में भी लाभकारी हैं।

बादाम-अखरोट को अध्ययनों में भी मस्तिष्क के लिए फायदेमंद बताया गया है पर आखिर इसमें ऐसा क्या होता है जो आपके दिमाग को लाभ पहुंचाता है? आइए इस बारे में जानते हैं।

nutrition in almonds and walnuts that helps in brain  health, What nut is best for cognitive function in hindi
बादाम के फायदे - फोटो : pixabay

बादाम के फायदे दिमाग के लिए

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि बादाम में एल-कार्निटाइन और राइबोफ्लेविन नामक यौगिक होते हैं जो मस्तिष्क की कोशिकाओं के विकास में मदद करते हैं। कई अध्ययनों में पाया गया है कि मस्तिष्क को स्वस्थ रखने और संज्ञानात्मक कार्यों में मदद करने के लिए फेनिलएलनिन की भूमिका हो सकती है और बादाम में यह रसायन पाया जाता है।

रोजाना सुबह बादाम के सिर्फ पांच-सात गिरी खाने से भी आप अपनी दिमागी ताकत बढ़ा सकते हैं।

nutrition in almonds and walnuts that helps in brain  health, What nut is best for cognitive function in hindi
मस्तिष्क के लिए अखरोट के फायदे - फोटो : Pixabay

अखरोट भी मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

अखरोट को मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसका मुख्य कारण इसमें पाया जाने वाला डीएचए है जो एक प्रकार का ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है। डीएचए को नवजात शिशुओं में मस्तिष्क की रक्षा करने, वयस्कों में संज्ञानात्मक प्रदर्शन में सुधार करने और उम्र से संबंधित संज्ञानात्मक गिरावट को रोकने या सुधारने में कारगर पाया गया है। यानी कि अगर आप अखरोट का नियमित रूप से सेवन करते हैं तो इससे ताउम्र मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
nutrition in almonds and walnuts that helps in brain  health, What nut is best for cognitive function in hindi
मूंगफली खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

मूंगफली भी दिमाग के लिए हो सकती है लाभकारी

मूगफली को इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ के साथ मस्तिष्क की सेहत के लिए भी फायदमंद बताया गया है। अध्ययनकर्ता कहते हैं इसमें नियासिन (विटामिन बी3) की मात्रा अधिक होती है और इसे न्यूरोनल विकास में फायदेमंद पाया गया है, विशेष रूप से न्यूरोजेनरेटिव रोगों को कम करने में इसकी भूमिका हो सकती है। नियासिन को लो-डेंसिटी-लिपोप्रोटीन को कम करने और हाई-डेंसिटी-लिपोप्रोटीन को बढ़ाने के लिए जाना जाता है जो अल्जाइमर जैसे रोगों के विकास को कम कर सकती है।

विज्ञापन
nutrition in almonds and walnuts that helps in brain  health, What nut is best for cognitive function in hindi
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के उपाय - फोटो : Pixabay

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए और क्या खाएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं नट्स के अलावा कुछ और चीजों को भी आहार में अगर शामिल कर लिया जाए तो इससे भी मस्तिष्क की सेहत को लाभ मिल सकता है।

  • हरे पत्ते वाली सब्जियां, पत्तेदार साग जैसे केल, पालक, कोलार्ड और ब्रोकोली मस्तिष्क को स्वस्थ रखने वाले पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।
  • फैटी फिश, अंडे का भी सेवन लाभकारी है।
  • कॉफी की संयमित मात्रा को भी कुछ अध्ययनों में मस्तिष्क रोगों को कम करने के लिए फायदेमंद बताया गया है।


----------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed