चीजों को भूल जाना एक स्वभाविक प्रक्रिया है, ये जरूरी भी है, यदि सारी बातें हमें याद रहेंगी, तो ये मन और मस्तिष्क के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन जरूरी और आवश्यक बातें भी याद ना रहें, तो यह एक समस्या है। यद्यपि विद्यार्थी जीवन में ये लक्षण एकाग्रता की कमी से भी देखें जा सकतें है, लेकिन आयु बढ़ने पर मस्तिष्क की कोशिकाएं कमजोर होने लगती हैं। चाहे आप छात्र हैं, व्यवसायी हैं, ग्रहिणी है या फिर ऑफिस में कार्य करने वाले एक कर्मचारी हैं। स्मरण शक्ति का अच्छा होना बहुत जरूरी है, स्मरण शक्ति अच्छी नहीं होगी, तो आप अपने दैनिक दायित्वों को भी अच्छे से नहीं निभा पाएंगे।
भूलने की समस्या से हैं परेशान? जानिए योग से कैसे पा सकते हैं निवारण?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूलने की समस्या के कारण-
- आयु में वृद्धि होना: जैसे-जैसे आयु बढ़ती है, मस्तिष्क की कोशिकाएं कम होने लगती है और स्नायु कमजोर होने लगते है ,जिससे हमारी याददाश्त शक्ति कमजोर होने लगती है।
- औषधि का सेवन: अत्यधिक औषधियों के सेवन से भी स्मरण शक्ति कमजोर होती है।
- शराब व तम्बाकू का सेवन: शराब व तम्बाकू का सेवन भी हमारी स्मरण शक्ति को ना सिर्फ कमजोर करतें है, बल्कि अन्य रोग भी लेकर आतें हैं।
- धूम्रपान: धूम्रपान करने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन का लेवल कम होता है।
- भोजन: भोजन शारीरिक वृद्धि के साथ- साथ मस्तिष्क की क्षमता बढ़ाने में भी अहम रोल अदा करता है। भोजन में न्यूट्रिशन की कमी से भी स्मरण शक्ति कमजोर होती है।
भूलने की समस्या के अन्य कारण
जब हम अत्यधिक तनाव, चिंता या अवसाद में रहतें हैं, तो हमारा मन अत्यधिक क्रियाशील हो जाता है, जिससे एकाग्रता में कमी आती है और धीरे-धीरे याददाश्त शक्ति भी कमजोर होने लगती है। भागदौड़ भरी जिंदगी, व्यस्तता, सबकुछ बहुत जल्दी से पा लेना, रिश्तों में मधुर सबंध का नहीं होना, ये भी एक कारण हैं जिनसे हमारी याददाश्त शक्ति कमजोर होती जा रही है।
अभ्यास से भूलने की समस्या से पाएं छुटकारा:-प्रतिदिन योगाभ्यास करने से स्मरण शक्ति को बढ़ाया ही नहीं जा सकता, बल्कि लम्बे समय तक स्मरण शक्ति को अच्छा रखा जा सकता है।
आसनों में उष्ट्रासन, भुजंगासन, सर्वांगासन, हलासन ओर शवासन किये जा सकते हैं ।
प्राणायामः- प्राणायाम करने से मस्तिष्क में रक्त का संचार अच्छे से होता है और हमारी याददाश्त शक्ति भी धीरे-धीरे बढ़ती है। प्राणायाम में लम्बे गहरे श्वास लेना, कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्रणायाम, भ्रामणी प्राणायाम करें ।
ध्यान:- ध्यान करने से हमारा मन व चित्त शांत होता है, जिससे स्मरण शक्ति बढ़ती है ओर भूलने की समस्या भी ठीक होती है ।