फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर को ताकतवर बनाता है मखाना, रोजाना ऐसे खाएंगे तो हर यौन समस्या होगी दूर

Fri, 03 Jan 2020 01:06 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 03 Jan 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Makhana health benefits for improve sexual performance
मखाना - फोटो : सोशल मीडिया

आज के दौर में ऐसे बहुत कम लोग ही होंगे जिनकी जीवन शैली अच्छी होगी। दिनचर्या इतनी व्यस्त हो गई है कि सेहत के बारे में कम ही लोग अपना ख्याल  रख पाते हैं। देर रात तक काम करना, मोबाईल या लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल करना, खराब खानपान, तनाव में रहना, ऐसी कई वजहें हैं जिसका असर ना केवल छोटी-मोटी बीमारियों के रूप में शरीर पर दिखाई दे रहा है बल्कि सेक्सुअल लाइफ पर इसका नकरात्मक असर पड़ रहा है। दरअसल, खराब जीवन शैली के कारण पुरुषों की सेक्स हेल्थ बहुत ज्यादा  प्रभावित हुई है। पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, नपुंसकता और लो स्पर्म काउंट की समस्या भी देखने को मिलती है। यदि आप भी कुछ इस तरह के समस्याओं से जूझ रहे हैं तो अपने खानपान में मखाना जरूर शामिल करें। मखाना के सेवन से कई तरह की सेक्स से जूड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

Makhana health benefits for improve sexual performance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo

सेक्स डिजायर बढ़ाता है मखाना
प्रोटीन, मिनरल, फॉस्फोरस, फैट और कार्बोहाइड्रेड जैसे पौष्टिक तत्व से परिपूर्ण मखाना सेक्स डिजायर को बढ़ाने का काम करता है। मखानों का नियमित सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और शरीर सेहतमंद रहता है। इसके नियमित सेवन से स्पर्म काउंट भी बेहतर हो जाता है।

Makhana health benefits for improve sexual performance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने के लिए
अगर आपको किसी भी तरह की सेक्स से जुड़ी समस्या है तो अपने खानपान में मखाना जरूर शामिल करें। मखाना इन समस्याओं में आयुर्वेदिक हर्ब की तरह काम करता है। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व कामोत्तेजना, लिबिडो, सेक्स पावर को बढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makhana health benefits for improve sexual performance
मखाना - फोटो : सोशल मीडिया

हेल्दी स्नैक्स की तरह मखाना
मखाना बहुत ही हल्का होता है जो आसानी से पच जाता है। इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मखाना खाने से तनाव में कमी आती है और नींद अच्छी आती है। रात में सोने से पहले र्म दूध के साथ 6-7 मखाना खाएं। ऐसा करने से नींद गहरी आएगी और जब आपकी नींद पूरी होगी तो तनाव की समस्या भी दूर होगी।

विज्ञापन
Makhana health benefits for improve sexual performance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए
मखाना एक ऐसा आयुर्वेदिक हर्ब है जो बड़े ही स्वादिष्ट तरीके से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता लौटा सकता है। मखाने में प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेड, फैट, मिनरल और फॉस्फोरस आदि पौष्टिक तत्व होते हैं जो कामोत्तेजना को बढ़ाते हुए शुक्राणुओं के क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं। इसके सेवन से शुक्राणुओं की संख्या भी बढ़ती है।

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed