फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिप्रेशन और तनाव को हमेशा के लिए दूर कर देगा हल्दी-नींबू का ये नुस्खा, बेहद कारगर है उपाय

Fri, 03 Jan 2020 08:57 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
depression best home remedies lemon turmeric
depression

इन दिनों अधिकतर लोग डिप्रेशन यानी कि अवसाद की गिरफ्त में आ रहे हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में तरह-तरह के तनाव से हर दूसरा व्यक्ति घिरा है। इन सभी के बीच इंसान का मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ रहना मुश्किल हो जाता है। कभी पढ़ाई का प्रेशर, कभी काम का दबाव तो कभी प्यार या रिश्ते में धोखा मिलना, ऐसे में व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय भी हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:

depression best home remedies lemon turmeric
depression

डिप्रेशन में जाने की कोई उम्र निर्धारित नहीं होती है। किशोर, युवा, प्रौढ़ उम्र की किसी भी अवस्था में यह हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी आगाह कर चुका है कि अगले साल यानी कि 2020 तक डिप्रेशन यानी कि अवसाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बीमारी बन जाएगी। डिप्रेशन में इलाज के तौर पर मनोविशेषज्ञ की सलाह लेने और अन्य दवाओं का सेवन करने से पहले कुछ घरेलू तरीकों को आजमाकर देखें, जो आसानी से डिप्रेशन जैसी समस्याओं का निराकरण करने में सक्षम है।

depression best home remedies lemon turmeric
turmeric

तनाव और डिप्रेशन से उबरने के लिए हल्दी और नींबू आपके लिए बेहद मददगार साबित होंगे। एक रिसर्च के अनुसार हल्दी अल्जाइमर और कैंसर की तरह ही डिप्रेशन के इलाज के लिए भी बेहद असरदार है। यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व, एंटी बायोटिक और एंटीडिप्रेसेंट तत्वों से भरपूर है, जिसका फायदा डिप्रेशन में भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
depression best home remedies lemon turmeric
turmeric tea

डिप्रेशन से जूझने के लिए हल्दी और नींबू का उपयोग असरदार साबित होता है। आप इन दोनों का ऐसे मिश्रण तैयार कर सेवन कर सकते हैं:

  • एक जग में 4 कप पानी लेकर इसमें 1 नींबू का रस डालें
  • इसमें दो बड़े चम्मच हल्दी पाउडर और 4 बड़े चम्मच शहद डालें
  • आप चाहें तो शहद की जगह मेपल सीरप भी डाल सकते हैं
  • इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करें और सुविधानुसार सेवन करें

इस मिश्रण को दिन में दो या तीन बार ले सकते हैं। इसका सेवन करना आपके डिप्रेशन को कम करता है।

विज्ञापन
depression best home remedies lemon turmeric

दृढ़ निश्चय करें और डिप्रेशन को मात दें
अक्सर लोगों के जीवन में डिप्रेशन आ जाता है। इससे हार नहीं माननी चाहिए, बल्कि इस स्थिति से लड़ना चाहिए। यह एक कठिन लड़ाई है, लेकिन यकीन मानिए कि नामुमकिन नहीं है। समय रहते इसका निवारण खोजने की कोशिश करें। इसके लिए मेडिकल रीहैबिलिटेशन और डॉक्टरी इलाज की सहायता ली जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed