बारिश के मौसम या इसके बाद आने वाले मौसम में अक्सर डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू की बीमारी कई बार जानलेवा भी हो जाती है। इस बीमारी का खतरा मच्छरों के वजह से बढ़ता है। मच्छरों से बचाव कर इस बीमारी से बचा जा सकता है। हम घरों में इन मच्छरों से बचाव के लिए मस्किटो किलर लिक्विड या कॉइल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाहर में इनसे बचाव के लिए हमें मस्किटो रेपेलेंट लगाना पड़ता है। आपको जानकर हैरानी होगी की आप मस्किटो रेपेलेंट को घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आइए हम आपको घर पर तैयार होने लायक कुछ असरदार मस्किटो रेपेलेंट के बारे में बताते हैं...
डेंगू के मच्छरों से अगर करना है बचाव तो घर पर ही बनाएं मस्किटो रेपेलेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौंग का तेल, वनीला और नींबू का रस
एक कटोरी में 10 से 12 बूंद लौंग का तेल, 3 से 4 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट और 3 से 4 चम्मच नींबू का रस लें। इसमें दो कप पानी डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। अगर आप इस मिश्रण को बॉडी पर दो से तीन बार लगाएंगे तो मच्छर आपसे कोसो दूर रहेंगे।
नारियल और नीम का तेल
30 एमएल पिघले हुए नारियल के तेल में नीम के तेल की 10 बूंद डालकर अच्छे से मिला लें । इस रेपलेंट को आप स्प्रे बॉटल में डालें और बाहर निकलते वक्त आप बॉडी के उन हिस्सों पर सप्रे कर लें जो कपड़े से ढके ना हो।
नींबू नीलगिरी और नारियल का तेल
10 एमएल नींबू और नीलगिरी के तेल को एक कटोरी में ले। इसमे 90 एमएल नारियल का तेल मिला लें। आपका मस्किटो रेपेलेंट तैयार है। इस रेपेलेंट को स्प्रे बॉटल में स्टोर कर लें और जब भी जरुरत हो तो इसे बॉडी पर स्प्रे करें।
नारियल तेल और टी ट्री ऑइल
30 एमएल पिघले हुए नारियल के तेल में 10 बूंदें टी ट्री ऑइल की अच्छे से मिला लें। इस रेपलेंट को आप स्प्रे बॉटल में डालकर बॉडी पर स्प्रे करें।