फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर में इन तीन चीजों की न होने दें कमी, पड़ सकता है मिर्गी का दौरा

Mon, 30 Nov 2020 09:36 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 30 Nov 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Lack of these 3 things in the body can cause epileptic seizures
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर यानी तंत्रिका तंत्र संबंधी बीमारी है। इसमें मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिका की गतिविधि बाधित हो जाती है, जिसकी वजह से दौरे पड़ते हैं और कभी-कभी इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति बेहोश भी हो जाता है। वैसे अधिकांश मिर्गी के दौरे मस्तिष्क पर हानिकारक प्रभाव नहीं डालते हैं, लेकिन कभी-कभी दौरे गंभीर होते हैं, जिसके कारण मस्तिष्क को क्षति पहुंच सकती है। यह बीमारी महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक देखी जाती है। इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ही हर साल 17 नवंबर को नेशनल एपिलेप्सी डे यानी राष्ट्रीय मिर्गी दिवस भी मनाया जाता है। आइए जानते हैं उन तीन चीजों के बारे में, शरीर में जिनकी कमी से मिर्गी का दौरा पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि शरीर में इन चीजों की कमी न होने दें, क्योंकि ये अन्य बीमारियों की वजह भी बन सकते हैं। 

Lack of these 3 things in the body can cause epileptic seizures
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विटामिन बी-6 की कमी से 

शरीर में विटामिन की कमी मिर्गी के दौरे का एक कारण हो सकता है। दरअसल, मिर्गी के इलाज में सबसे असरदार विटामिन बी-6 को माना जाता है, जो मिर्गी के दौरों को कम करने का काम करते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप शंरीर में इसकी कमी न होने दें। हालांकि इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभी और शोध की जरूरत है। 

Lack of these 3 things in the body can cause epileptic seizures
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विटामिन-ई की कमी से 

मिर्गी के कुछ मरीजों को शरीर में विटामिन-ई की कमी से भी दौरे पड़ते हैं। साल 2016 में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, विटामिन-ई मिर्गी के लक्षणों को नियंत्रित करता है, इसके सप्लीमेंट को मिर्गी के इलाज में दी जाने वाली दवाओं के साथ लेने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lack of these 3 things in the body can cause epileptic seizures
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मैग्नीशियम की कमी से 

मैग्नीशियम इंसानों के लिए उपयोगी तत्वों में से एक है। इसकी कमी से मस्तिष्क संबंधी विकार हो सकते हैं, जिसमें मिर्गी के दौरा भी शामिल है। एक अध्ययन के मुताबिक, मैग्नीशियम सप्लीमेंट मिर्गी के लक्षणों को कम करने का काम करते हैं। हालांकि इसको बेहतर ढंग से समझने के लिए अभी और शोध किए जाने की जरूरत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed