{"_id":"614301078ebc3e7cfe0ef168","slug":"know-why-women-should-eat-one-banana-daily-get-these-amazing-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें क्यों महिलाओं को रोजाना खाना चाहिए एक केला, मिलते हैं ये गजब के फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
जानें क्यों महिलाओं को रोजाना खाना चाहिए एक केला, मिलते हैं ये गजब के फायदे
हमारे खानपान पर हमारी सेहत काफी निर्भर करती है, क्योंकि हम क्या खा रहे हैं, कैसा खाना खा रहे हैं, हमारे खाने में आयरन, प्रोटीन जैसी चीजें कितनी हैं या नहीं हैं? इन सब बातों की वजह से हमारा खाना हमें स्वस्थ रखने में अहम रोल निभाता है। वहीं, फल भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जैसे केले को ही ले लीजिए। केला स्वास्थ्य को कई फायदे देता है और ये महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होता है। रोजाना एक केले का सेवन करके महिलाएं कई गंभीर बीमारियों से कोसों दूर रह सकती हैं। अक्सर देखा जाता है कि दूसरों का ख्याल रखने के चक्कर में महिलाएं अपने आहार पर ध्यान नही दे पाती हैं। इसलिए रोजाना एक केला महिलाओं की काफी मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं केले के फायदों के बारे में।
2 of 5
केला खाने का फायदा
- फोटो : Pixabay
दिल के लिए फायदेमंद
एक केला कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और साथ ही ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखने में मदद करता है। वही, जब कोलेस्ट्रॉल और बीपी दोनों कंट्रोल में रहते हैं, तो दिल खुद ब खुद स्वस्थ रहता है। स्ट्रोक, दिल का दौरा और हृदय रोगों में बचाव होता है। इसलिए रोजाना एक केले का सेवन करना फायदेमंद है।
3 of 5
केला खाने का फायदा
- फोटो : iStock
पाचन तंत्र के लिए सही
केला हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में भी मदद करता है, क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है। केले के नियमित सेवन से भोजन सही तरीके से पच जाता है। साथ ही गैस और कब्ज जैसी दिक्कतों में भी ये आराम देने काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केला खाने का फायदा
- फोटो : iStock
खून की कमी (एनिमिया) से बचाव
महिलाओं में खून की कमी के कारण वो एनिमिया की शिकार तक हो जाती हैं। ऐसे में केला आपकी मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें आयरन की काफी सही मात्रा पाई जाती है। रोजाना एक केले का सेवन करने से महिलाओं के शरीर में खून की कमी नहीं हो पाती है और उनका एनीमिया से बचाव भी होता है।
विज्ञापन
5 of 5
केला खाने का फायदा
- फोटो : iStock
हड्डियां होती हैं मजबूत
महिलाओं को ज्यादातर कैल्शिमय की दिक्कत होती है और उनके शरीर में इसकी कमी हो जाती है, जिसके कारण उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द की समस्या घेर लेती हैं। ऐसे में केले में मौजूद कैल्शियम की भरपूर मात्रा आपकी मदद कर सकती है। इसलिए आपको रोजाना एक केले का सेवन करना चाहिए, इससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।