फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भावस्था में इन हर्बल चाय को कहें ना और अपनाएं ये चाय, मिलेंगे कई फायदे

Wed, 23 Oct 2019 10:44 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 23 Oct 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
know why herbal tea is harmful in pregnancy and betroot tea is good for pregnant woman
fish oil pregnancy

गर्भावस्था का समय एक नाजुक समय होता है। यह वह समय होता है, जब मां को अपनी सेहत के साथ अपने बच्चे की सेहत पर भी ध्यान देना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान लापरवाही करने से गर्भवती महिला और बच्चे दोनों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।



दरअसल, गर्भावस्था में कई आदतों को अपनाना और छोड़ना पड़ता है। इन आदतों में मुख्य आदत है चाय पीना। गर्भावस्था के दौरान मां को चाय से दूरी बना लेनी चाहिए, क्योंकि चाय में कैफीन पाया जाता है जो मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक है। भले ही आप ग्रीन टी पीती हों, लेकिन हर्बल चाय आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन चायों में भी कैफीन की मात्रा पाई जाती है, इसलिए आपको गर्भावस्था के दौरान हर्बल चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।

आज हम आपको बताएंगे कि गर्भावस्था के दौरान आपको कौन-सी चाय नहीं पीनी चाहिए और हर्बल चाय की बजाय चुकंदर की चाय क्यों है फायदेमंद। 

know why herbal tea is harmful in pregnancy and betroot tea is good for pregnant woman
गर्भावस्था के दौरान इन चाय का नहीं करना चाहिए सेवन 
 ग्रीन टी 
लेमनग्रास टी
चक्र फूल की चाय
कैमोमाइल चाय 
हिबिस्कस चाय
know why herbal tea is harmful in pregnancy and betroot tea is good for pregnant woman
गर्भावस्था के दौरान क्यों नहीं पीनी चाहिए हर्बल चाय? 

गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर भी हर्बल चाय के सेवन के लिए मना करते हैं। हर्बल चाय में कैफीन पाया जाता है , जो महिला के गर्भानाल में आसानी से अवशोषित हो जाता है। 200 मि.ली. कैफीन के सेवन से बच्चे का वजन बढ़ सकता है। हर्बल चाय के सेवन से रक्त प्रवाह भी प्रभावित होता है, इसलिए आप गर्भावस्था के दौरान हर्बल चाय का सेवन न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know why herbal tea is harmful in pregnancy and betroot tea is good for pregnant woman
- फोटो : social media
हर्बल चाय की जगह चुकंदर वाली चाय पिएं

 अगर आप बिना चाय पिए नहीं रह सकती हैं तो आप हर्बल चाय की जगह चुकंदर से बनी चाय का सेवन करें। चुकंदर के अनगिनत फायदे होते हैं। अगर आप चुंकदर की चाय का सेवन करेंगी तो इससे आप और आपका बच्चा दोनों स्वस्थ रहेगा।

चुकंदर में फॉलिक एसिड पाया जाता है ,जो बच्चे के विकास में मदद करता है। इसके अलावा चुंकदर के सेवन से शरीर में खून की कमी भी नहीं होगी। यही नहीं गर्भावस्था के दौरान थकान, सुस्ती, अनिद्रा से भी छुटकारा दिलाने में सहायक है चुकंदर की चाय। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि 1-2 कप से ज्यादा चुंकदर की चाय का सेवन न करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed