फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडे का सेवन करते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो फायदे की जगह हो सकते हैं नुकसान

Wed, 27 Jan 2021 04:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 27 Jan 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
Know these things before eating eggs otherwise there can be many losses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हममें से कई लोग शाकाहारी भोजन का सेवन करते हैं, तो कई मांसाहारी का। वहीं, कई लोग अंडे खाना भी काफी पसंद करते हैं। फिर चाहे वो अंड़ो को उबालकर, अंडे की सब्जी हो या फिर अंडे की भुर्जी हो। कई लोग सुबह नाश्ते में अंडे का सेवन करना काफी पसंद करते हैं। दूसरी तरफ जो लोग जिम जाते हैं या फिर अपने को फिट रखने पर काम करते हैं वो भी अंडे का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडों का सेवन करते समय हमें कई बातों का ध्यान रखना चाहिए? क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो ये फायदे की जगह पर हमें नुकसान भी दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Know these things before eating eggs otherwise there can be many losses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हममें से कई लोगों को अंडे उबालकर खाना काफी अच्छा लगता है, और सर्दियां आते ही लोग काफी ज्यादा ऐसा करते भी हैं। लेकिन अगर अंडे को ज्यादा देर तक उबाला जाए तो ये नुकसान दे सकते हैं। जब अंडे को एक निश्चित तापमान से ज्यादा पकाया जाता है तो इसके कई पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। एक अध्ययन बताता है कि अंडे को देर तक पकाने की वजह से इसमें मौजूद विटामिन- ए लगभग 17 से 20 फीसदी तक कम हो जाता है।

Know these things before eating eggs otherwise there can be many losses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

आपने देखा होगा कि जो लोग अपनी बॉडी बनाने के लिए जिम जाते हैं, उनमें से कई लोग कच्चे अंडे को खा जाते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। दरअसल, कच्चे अंडे में प्रोटीन अलग-अलग हिस्सों में होता है और अपनी बनावट की वजह से ये सभी आपस में मिल ही नहीं पाते हैं। लेकिन अगर जब आप अंडे को पकाते हैं तो प्रोटीन की अलग-थलग बनावट टूट जाती है और ये सभी प्रोटीन एक साथ मिल जाते हैं, जिसकी वजह से प्रोटीन को शरीर के लिए पचाना भी आसान हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know these things before eating eggs otherwise there can be many losses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अंडे की वजह से दिल की बमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अंडे की जर्दी में काफी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। उदाहरण के लिए जो एक बड़ा अंडा होता है उसमें लगभग 212 मिलीग्राम तक कोलेस्ट्रॉल होता है। वहीं, जब अंडे को ज्यादा तापमान पर पकाया जाता है, तो ये कोलेस्ट्रॉल ऑक्सीकृत होकर ऑक्सीस्टेरोल में बदल जाता है। ये कई लोगों के लिए चिंता की बात होती है, क्योंकि ऑक्सीस्टेरोल से दिल की बमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
Know these things before eating eggs otherwise there can be many losses
egg - फोटो : pixabay

अंडे को जब भी खाएं, तो पूरा पकाकर ही खाना चाहिए। अगर अंडे को पूरी तरह पकाकर खाया जाए, तो ऐसा करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। जब अंडा पूरी तरह पक जाता है तो ये आसानी से पच भी जाता है। कई शोध बताते हैं कि जहां एक तरफ कच्चे अंडे में 51 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ पके हुए अंडे में ये 91 प्रतिशत तक पाया जाता है। वहीं, तापमान के कारण ही प्रोटीन में कई तरह के संरचनात्मक बदलाव भी आ जाते हैं। इसलिए अंडे को पूरी तरह पकाकर ही खाने की सलाह दी जाती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed