फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनाव को दूर करने के साथ वजन घटाने में भी कारगर है अखरोट, और भी हैं इसके फायदे

Wed, 27 Jan 2021 03:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 27 Jan 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
Benefits of eating walnuts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम में से ज्यादातर लोगों को काफी सोचने की आदत होती है, रात को नींद न आना और किसी बात को लेकर काफी सोचना जिसके बाद कई लोगों को तनाव तक होने लगता है। यही नहीं, कई लोग तो तनाव और मोटापे दोनों की समस्याओं से जूझते हैं। ऐसे में अपने खानपान में बदलाव से लेकर कई अन्य तरीकों का सहारा लोगों को लेना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक अखरोट आपको इन जैसी कई समस्याओं में आराम देने का काम कर सकता है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको अखरोट के कई जादुई फायदों के बारे में बताते हैं।

Benefits of eating walnuts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सबसे पहले ये जान लीजिए कि अगर सूखे अखरोट की जगह पर अखरोट को भीगाकर इसका सेवन किया जाए, तो इसके फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं। अखरोट हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और आपके शरीर से एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है। वहीं, अखरोट में प्रोटीन व कैलोरी की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो हमारे वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है। इसलिए वजन कम करने के लिए अखरोट के सेवन की सलाह दी जाती है, और इसको लेकर कई शोध भी बताते हैं कि वजन कम करने के लिए अखरोट का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।

Benefits of eating walnuts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज यानी मधुमेह की समस्या से काफी संख्या में लोग पीड़ित हैं और इस समस्या का सामना कर रहे हैं। लेकिन अगर आप इस बीमारी से बचना चाहते हैं या इसमें आराम चाहते हैं तो आपको अखरोट का सेवन करना फायदा दे सकता है और वो भी भीगे हुए अखरोट। कई शोध बताते हैं कि जो लोग दो-तीन चम्मच अखरोट का सेवन रोजाना करते हैं, उनमें टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है। हमारे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में अखरोट काफी मदद कर सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of eating walnuts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप तनाव में रहते हैं, तो इससे दूर रहने में आपकी मदद अखरोट कर सकता है। जो व्यक्ति अखरोट खाता है उसका तनाव और स्ट्रेस कम होता है, जिसकी वजह से उसे अच्छी नींद आती है और वो खुद को स्वस्थ और तंदुरुस्त महसूस करता है। अखरोट के सेवन से इसलिए अच्छी नींद आती है, क्योंकि इसमें मेलाटोनिन होता है जो व्यक्ति को अच्छी नींद दिलाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर को संतुलित कर तनाव से राहत दिलाता है।

विज्ञापन
Benefits of eating walnuts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई लोगों को जोड़ों का दर्द और हड्डियों के दर्द की शिकायत होती है। ऐसे में उन्हें काफी पीड़ा का सामना करना पड़ता है। लेकिन अखरोट का सेवन करने से इनमें आराम मिल सकता है, क्योंकि इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। वहीं अखरोट के सेवन से पाचन शक्ति भी बेहतर होती है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर हमारी पाचन प्रणाली को दुरुस्त रखने में हमारी मदद करता है। साथ ही ये कब्ज से बचने में भी हमारी मदद करता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed