फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हंसने से ज्यादा हैं रोने के फायदे, आप भी रो लीजिए महीने में एक बार

Tue, 29 Jan 2019 12:39 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 29 Jan 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
know about how crying is good for health
crying

वैसे तो हम और आप शुरू से सुनते आ रहे हैं कि हंसना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि रोने से भी सेहत सही रहती है। दरअसल, आमतौर पर हम रोना बुरी चीज मानते हैं, क्योंकि उस वक्त इंसान बहुत दुखी होता, लेकिन रोने के भी अपने फायदे हैं। आइए जानते हैं क्या सेहत को कैसे फायदा होता है रोने से।

know about how crying is good for health
रोना - फोटो : getty images

कभी-कभी दुख में या तनाव में रोने से काफी फायदा होता है। जिस तरह सेहत के लिए हंसने के कई फायदे हैं। उसी तरह थोड़ा बहुत रोने से न सिर्फ आपका दिल हल्का होगा बल्कि स्वास्थ्य को भी फायदा मिलेगा। रोना हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। रोने से कई बीमारियां तो दूर होती ही हैं साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ ओहियो द्वारा शोध के मुताबिक रोने से लोग तरोताजा महसूस करते हैं और शरीर भी हल्का हो जाता है। रोने से और भी फायदे हैं। 

know about how crying is good for health
crying girl
अगर आप दुख को छिपाकर रखें हैं तो उसे आंसुओं के जरिए बाहर निकालिए क्योंकि आपका रोना आंखों के लिए फायदेमंद है। रोने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंखों में आंसू आने से पुतली और पलकों को नमी मिलती है, जिससे आंखें सूखती नहीं है। कभी आंखों की नमी कम हो जाए तो आपको देखने में परेशानी हो सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about how crying is good for health
csa
हमारी आंखों से निकलने वाले आंसुओं में लिसोजाइमा नाम का लिक्विड होता है जो सिर्फ पांच से दस मिनट में 90 से 95 बैक्टीरिया का सफाया कर सकता है। इसके अलावा यह भी बता दें कि जब भी हम या आप गम के कारण रोते हैं तो उस वक्त शरीर में टॉक्सिंस केमिकल बनने लगते हैं। रोने से यह विषाक्त पदार्थ आंसुओं के बाहर निकल जाते हैं। 
विज्ञापन
know about how crying is good for health
crying

बहुत अधिक तनाव और डिप्रेशन में रहने पर अगर आप रोते हैं तो इससे तनाव कम होता है। रोते वक्त शरीर में एंडोर्फिन, ल्यूकाइन-एंकापालिन नामक तत्वों का स्तर कम होता है, इसलिए रोने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन बहुत अधिक रोना नुकासनदेह हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed