फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa chauth 2019: व्रत खोलने के बाद इन चीजों को खाएं, नहीं होगी सुस्ती और थकान

Thu, 17 Oct 2019 09:44 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 17 Oct 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Karwa chauth 2019 after karwa chauth vrat avoid weakness eat these energetic things
- फोटो : अमर उजाला

करवाचौथ के व्रत में दिनभर महिलाओं को भूखे और प्यासे रहना पड़ता है। जिसकी वजह से रात तक आपको कमजोरी महसूस होने लगती है। लेकिन व्रत की ये कमजोरी और थकान अगले दिन हावी न हो इसके लिए जरूरी है कि जब आप व्रत खोलें तो कुछ बातों का ध्यान रखें।  इसका सबसे अच्छा उपाय है कि जब आप व्रत खोलें तो ऐसी चीजें खाएं जिससे तुरंत एनर्जी मिल सके। एनर्जी के लिए केवल फल ही नहीं बल्कि और भी बहुत सी चींजे हैं जिन्हें खाकर थकान दूर की जा सकती है। आइए जानें व्रत के बाद किन चीजों का सेवन फायदेमंद है।

Karwa chauth 2019 after karwa chauth vrat avoid weakness eat these energetic things
dates
खजूर

इससे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। उपवास के बाद होने वाली कमजोरी दूर करने के लिए भी इसे खाना फायदेमंद है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जिससे आपका डाइजेशन ठीक रहता है। खजूर उपवास के बाद होने वाली पेट संबंधी समस्याओं से बचाने में आपकी मदद करता है।


 
Karwa chauth 2019 after karwa chauth vrat avoid weakness eat these energetic things
fruit
सेब या केला

करवाचौथ का व्रत खोलने के बाद सेब या केला खाएं। इसमें फ्लेवोनॉइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जिससे कमजोरी नहीं लगती। साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ती है। व्रत खोलने के बाद होने वाली डलनेस से बचाने में फल आपकी मदद करते हैं। मौसमी और ताजा कटे फल ही खाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa chauth 2019 after karwa chauth vrat avoid weakness eat these energetic things
अंजीर, किशमिश

मुट्ठीभर ड्रायफ्रूट्स जैसे अंजीर या किशमिश जरूर खाएं। इससे शुगर लेवल मेंटेन रहता है और थकान महसूस नहीं होती है। व्रत के बाद होने वाली थकान से बचने के लिए इसे खाना फायदेमंद है। अंजीर को एक गिलास गुनगुने दूध के साथ भी ले सकते हैं। ये आपको भरपूर एनर्जी देने में सहायक होता है।


 
विज्ञापन
Karwa chauth 2019 after karwa chauth vrat avoid weakness eat these energetic things
- फोटो : social media
नींबू पानी

व्रत तोड़ने के बाद नींबू पानी पीजिये। यह आपके पेट में बन रहे एसिड को दूर करता है। आप चाहें तो संतरे का भी सेवन कर सकती हैं। यह डिहाइड्रेशन और कमजोरी से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी तुरंत एनर्जी देते हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed