फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Remedies: पेट की दिक्कतों से लेकर शारीरिक शक्ति को बढ़ाने तक, कई समस्याओं का रामबाण इलाज है गुड़

Fri, 11 Feb 2022 05:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Feb 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Jaggery for home remedies, gud khane ke kya fayde hain
गुड़ खाने के चमत्कारी फायदे - फोटो : iStock

गुड़ को वर्षों से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है। दादी-नानी के घरेलू नुस्खों से लेकर आयुर्वेद चिकित्सा तक, गुड़ के कई तरह के स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है। मधुमेह से पीड़ित लोगों को चीनी की जगह गुड़ के सेवन की सलाह दी जाती है। अध्ययनों से पता चलता है कि गुड़ में  विटामिन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, ऐसे में इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। 



आयुर्वेद में गुड़ के शक्तिशाली औषधीय और अनुकूली गुणों के प्रमाण मिलते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के प्रारंभिक उपचार के तौर पर भी गुड़ को वर्षों से प्रयोग में लाकर लाभ प्राप्त किया जाता रहा है। आइए आगे की स्लाइडों में गुड़ खाने से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

Jaggery for home remedies, gud khane ke kya fayde hain
सर्दी जुकाम में गुड़ खाने के लाभ - फोटो : Istock

सर्दी-जुकाम और कफ में फायदेमंद
गुड़ के सेवन को सामान्य सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने वाला माना जाता रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक एक कप पानी में गुड़ डालकर गर्म करें। इसमें थोड़ा सा अदरक मिलाएं। इसे दिन में 3-4 बार पीने से सर्दी से तुरंत राहत मिलती है। वायुमार्ग और फेफड़ों में जमे कफ को कम करने में भी इस पेय के लाभ माने जाते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है ऐसे में इसका सेवन करने से सर्दी के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों में भी इसे फायदेमंद माना जाता है।

Jaggery for home remedies, gud khane ke kya fayde hain
पेट की समस्याओं में फायदेमंद है गुड़ - फोटो : iStock

पेट की समस्याओं में फायदेमंद
पेट को स्वस्थ रखने के लिए वर्षों से भोजन के बाद गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक गुड़ और जीरा बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह पीसकर इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। अपच, पेट फूलने, डकार जैसी स्थितियों में 3-5 ग्राम की मात्रा में दिन में एक या दो बार, गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करने से लाभ मिलता है। गुड़ खाने को भी पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaggery for home remedies, gud khane ke kya fayde hain
मासिक धर्म की जटिताएं होंगी दूर - फोटो : Pixabay

मासिक धर्म की समस्याओं में लाभकारी
आपको जानकर हैरानी होगी कि मासिक धर्म की ऐंठन को दूर करने और इससे संबंधित कई अन्य जटिलताओं से राहत दिलाने में गुड़ का सेवन फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक मासिक धर्म के दौरान दर्द या ऐंठन की दिक्कतों से राहत पाने के लिए गर्म दूध में गुड़ मिलाकर सेवन करने से लाभ मिलता है।

विज्ञापन
Jaggery for home remedies, gud khane ke kya fayde hain
गुड़ के फायदे - फोटो : pixabay

शारीरिक और यौन शक्ति में लाभकारी
गुड़ के सेवन को शारीरिक और यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। शरीर की ताकत और सहनशक्ति को बढ़ाने में भी गुड़ के सेवन को फायदेमंद माना जाता है। पहले के दिनों में लोग यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए भी गुड़, घी और नारियल का सेवन करते थे। गर्म दूध में गुड़ मिलाकर पीने से भी इसके लाभ होते हैं। 

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। बताए गए तरीके वैकल्पिक उपचार हैं, इन्हें दवाइयों का विकल्प नहीं माना जा सकता। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed