फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाने में फलों और सब्जियों की कम मात्रा से हो सकता है नुकसान, लाखों की गई जान

Thu, 27 Jun 2019 04:31 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 27 Jun 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
insufficient vegetable and fruit intake lead to death
आपको नहीं लगता हमारी जीवनशैली इतनी व्यस्त, तनावपूर्ण और भागदौड़ भरी हो गयी है कि दिन शुरू कब होता है और कब खत्म होता है पता नहीं चलता। इसका सबसे बुरा प्रभाव पड़ता है स्वस्थ्य पर क्योंकि ऐसी स्थिति में नाश्ता और खाना अधिकतर बाहर होता है। ऐसे में पौष्टिक आहार और भरपूर मात्रा में सब्जियों का शामिल होना नामुमकिन है। आहार में फल और सब्जियों की कमी से बेहद बुरा असर पड़ सकता है। 

 
insufficient vegetable and fruit intake lead to death
पर्याप्त मात्रा में सब्जी और फल नहीं खाने से दुनिया भर में लाखों लोग हर साल कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों की वजह से मौत का शिकार हो जाते हैं। एक स्टडी में ये बात सामने आई है। शोध में ये पता चला है कि दिल की बीमारियों से होने वाली मौत के मामले में 7 में से 1 की मौत पर्याप्त मात्रा में फल नहीं खाने और 12 में से 1 व्यक्ति की मौत पर्याप्त मात्रा में सब्जी नहीं खाने से होती है। 
 
insufficient vegetable and fruit intake lead to death
शोधकर्ताओं के अनुसार पर्याप्त मात्रा में फल नहीं खाने की वजह से 2010 में 18 लाख लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लाख लोगों की मौत पर्याप्त मात्रा में सब्जी नहीं खाने से हुई थी। अमेरिका के टुफ्ट्स यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ता विक्टोरिया मिलर ने बताया कि फल और सब्जियां हमारे आहार के लिए जरूरी हैं, जो उन बीमारियों से होने वाली मौत को रोकने में प्रभावी साबित हो सकती हैं, जिनका इलाज संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
insufficient vegetable and fruit intake lead to death
हरी सब्जियां खाने की सलाह हर कोई देता है। इसका कारण यह है कि हरी सब्जियों में फॉलेट, कैल्शियम, आयरन आदि तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। गर्भावस्था के दौरान इनका सेवन मां और होने वाले शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होता है इसलिए अपने रोज के खाने में पालक, धनिया, मेथी, सरसों, साग आदि को शामिल करें।
विज्ञापन
insufficient vegetable and fruit intake lead to death
पीले रंग के सभी सब्जियों और फलों में भरपूर विटामिन सी होता है। इनमें कैरोटिनॉयड्स और विटामिन ए की मात्रा भी भरपूर होती है। पीले रंग के खाद्य पदार्थों में नींबू, अनानास, पीली शिमला मिर्च, और अंगूर शामिल हैं। बैंगनी रंग की सब्जियों में एंथोक्यानिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो संक्रमण को रोकता है। इनमें बैंगन, प्याज, काला अंगूर, चुकंदर, जामुन, काली गाजर, शहतूत, ब्लूबेरीज, नीली पत्ता गोभी, नीली फूल गोभी शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed