फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तन की बदबू दूर करने के लिए ऐसे करें सही परफ्यूम का चुनाव

Thu, 27 Jun 2019 01:44 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 27 Jun 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
know how to select better perfume for your body odour in summer 2019

गर्मी के मौसम में पसीना आना स्वाभाविक है। अहम बात तो ये है कि पसीने से होने वाले इंफेक्शन और (बॉडी ओडोर) दुर्गंध के लिए आप क्या करते हैं। हालांकि पसीने से आने वाली दुर्गंध को दूर करने के कई उपाय हैं जैसे दो बार नहाएं, अच्छा बॉडी वाश इस्तेमाल करें, खूब सारा पानी पिएं। इसके बावजूद भी कई लोगों के शरीर से  दुर्गंध आती है। हर व्यक्ति को ऐसे परफ्यूम कि जरुरत होती है जिसकी खुशबू देर तक टिकी रहे और उससे तरोताजा महसूस हो। अक्सर लोग परफ्यूम का चुनाव करने में कई गलतियां करते हैं तो जानें कैसे आप इसका सही चुनाव कर सकते हैं। 


 

know how to select better perfume for your body odour in summer 2019
परफ्यूम खरीदते वक्त आपको काफी चीजों का ध्यान रखना होगा। सस्ते और घटिया परफ्यूम से त्वचा को नुकसान हो सकता है। अगर आप किसी ब्रांड का परफ्यूम इस्तेमाल कर रहें हैं, तो अच्छा है क्योंकि बार-बार ब्रांड बदलने से त्वचा में एलर्जी होने का खतरा होता है। परफ्यूम खरीदते वक्त देखें कि किसी परफ्यूम में एसिड की मात्रा ज्यादा तो नहीं है, क्योंकि इससे खुजली और रैशेस की समस्या हो सकती है। 
 
know how to select better perfume for your body odour in summer 2019
परफ्यूम सही है या नहीं इसका पता लगाने के लिए जब भी आप परफ्यूम खरीदने जाएं तो सबसे पहले उसे अपनी कलाई पर लगा के देख लें। अगर दस मिनट तक कोई खुजली या दाग नहीं पड़ता तो यह आपकी स्किन के लिए सही है। ज्यादातर प्राकृतिक खुशबू वाले परफ्यूम बेहतर साबित होते हैं और खुशबू की जांच करने के लिए एसी से बाहर आकर देखें क्योंकि एसी का असर परफ्यूम की खुशबू पर पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know how to select better perfume for your body odour in summer 2019
बदलते मौसम में जैसे हमारा पहनावा बदल जाता है, वैसे ही हर मौसम और अवसर पर परफ्यूम का उपयोग भी बदल जाता है। परफ्यूम का सही चुनाव हमारे व्यक्तित्व के साथ जोड़ा जाता है इसलिए हर मौसम के मुताबिक ऐसा परपफ्यूम लें जो आपके त्वचा की देखभाल करे। गर्मियों में धूप और धूल ज्यादा होती है और पसीना भी ज्यादा आता है तो इस मौसम में आप ऐसे परफ्यूम चुनें जो गर्मी झेल सके। 
विज्ञापन
know how to select better perfume for your body odour in summer 2019
गर्मियों में तेज खुशबू से ज्यादा हल्की खुशबू वाले परफ्यूम अच्छे होते हैं क्योंकि तेज खुशबू वाले परफ्यूम से त्वचा पर जलन या एलर्जी हो सकती है। गुलाब, चंदन प्राकृतिक माने जाते हैं इसलिए इनसे बने डियोडेरेंट या परफ्यूम गर्मियों के लिए सही होते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed