फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम की बीमारियों से ना हों परेशान, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

Sun, 07 Jul 2019 10:58 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 07 Jul 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
in seasonal diseases always try these home remedies
सर्दी जुकाम

मानसून की पहली बारिश होते ही छोटी-मोटी बीमारियां शुरू हो जाती हैं। इस मौसम में तापमान के उतार चढ़ाव के कारण सर्दी जुकाम के होने की संभावना ज्यादा हो जाती है। अगर आप भी इन बीमारीयों की चपेट में आ गए हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं हैं। कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इस तकलीफ से राहत मिल सकती है। क्योंकि एलोपैथिक दवाओं का असर सर्दी-जुकाम की तकलीफ पर कम ही होता है। आइए जानते है वो कौन से उपाय हैं जो इन बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करेंगे।

 

in seasonal diseases always try these home remedies
soup
बरसात हो या सर्दी दोनों ही मौसम में सब्जी या फिर चिकन का सूप बहुत फायदेमंद होता है। खासकर अस्थमा के मरीजों के लिए तो चिकन का सूप बहुत लाभकारी है। इसका सेवन करने और भाप लेने से मरीजों को इस मौसम में बहुत आराम मिलता है। सूप का सेवन बुखार में करने से मुंह के स्वाद में परिवर्तन नहीं होता है।

 

in seasonal diseases always try these home remedies
सांकेतिक तस्वीर
औषधीय गुणों से भरपूर चाय
सर्दी जुकाम के कारण होने वाले गले के दर्द और खांसी में औषधीय गुणों वाली चाय बहुत फायदेमंद होती है। अदरक, तुलसी, काली मिर्च, सोंठ, हल्दी, गुड़, जैसी गुणकारी चीजों को मिलाकर बनी चाय गले की तकलीफ में आराम दिलाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
in seasonal diseases always try these home remedies
orange - फोटो : getty images
विटामिन सी का करें सेवन
सर्दी जुकाम की स्थिति में खट्टी चीजें जैसे नींबू, संतरा, आंवला का सेवन जरुर करना चाहिए। इन सबके सेवन से शरीर को आराम मिलता है।

 

विज्ञापन
in seasonal diseases always try these home remedies
demo pic
फल है जरूरी
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी है कि रोज एक फल का सेवन किया जाए। इस फल में अगर मौसमी फल शामिल हो तो बहुत ही अच्छा है। फलों के सेवन से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और सर्दी जुकाम जैसी परेशानियां नहीं परेशान करती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed