{"_id":"5d2080a98ebc3e6cc17ca100","slug":"if-you-no-longer-take-bad-cholesterol-it-might-kill-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं दे रहें इस समस्या को न्यौता","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं दे रहें इस समस्या को न्यौता
शरीर को हमेशा संतुलित आहार की जरुरत होती है, न कम न ज्यादा। आजकल दिल की बीमारियों से बचने के लिए कहा जाता है कि खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जिसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हों। गुड कोलेस्ट्रॉल लें बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करें। आज हम आपको एक ऐसे शोध के बारे में बता रहे हैं जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। इस शोध में बताया गया है कि अगर आपके शरीर में एलडीएल की मात्रा बहुत कम है तो इससे भी आपके शरीर को खतरा हो सकता है। आइए जाने क्या है एलडीएल और इसके सेवन से क्या असर पड़ता है।
2 of 4
heart
क्या है एलडीएल?
एलडीएल यानि कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन इसी को बैड कोलेस्ट्रॉल के नाम से ज्यादा जाना जाता है। रक्त में वसा के प्रोटीन काम्प्लेक्स को लिपोप्रोटीन कहते हैं। कोलेस्ट्रॉल की खासियत होती है कि ये शरीर में घुलता नहीं है और धमनियों की दीवारों पर जमा होना शुरु हो जाता है। इऩके जमने के कारण ही ह्रदयाघात का खतरा होता है।
3 of 4
Heart Treatment
एलडीएल के इहीं खतरों की वजह से बहुत सारे लोग अपने खानपान में इस बात का ध्यान रखते हैं कि शरीर में इसकी कम से कम मात्रा जाएं। लेकिन ताजा शोध में ये बात सामने आयी है कि जो लोग इस बात का बहुत ज्यादा ख्याल रखते हैं। उनके शरीर को इसके अन्य नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
log into your computer with heart scan
- फोटो : Fossbytes
बैड कोलेस्ट्रॉल के बिल्कुल भी सेवन न करने से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। पेंसिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने बताया कि नब्बे हजार लोगों पर किए शोध में ये बात सामने आई कि जिन लोगों में कैंसर, ह्रदयाघात या स्ट्रोक जैसी बीमारियों का कोई इतिहास नहीं था उनमें शोध के नौ साल बाद एलडीएल के कम होने से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा उन लोगों की तुलना में ज्यादा था जिनके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।