फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल की बीमारियों से रहना है दूर, तो ये अच्छी आदतें कर सकती हैं आपकी मदद

Fri, 15 Jan 2021 07:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
If you want to avoid heart diseases then pay attention to these things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि हमारे पास खुद के लिए भी थोड़ा सा समय नहीं होता है। ऐसे में हम अपने खानपान में लापरवाही करते हैं। हम कभी नाश्ता करते हैं, तो कभी लंच नहीं करते और कभी तो देर रात जाकर रात का खाना खाते हैं। जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है और हमें कई बीमारियां अपना शिकार बना लेती हैं। इनमें कई दिल से जुड़ी बीमारियां भी शामिल होती हैं। ऐसे में अपने दिल को मजबूत रखने की बहुत जरूरत है। तो चलिए आपको उन अच्छी आदतों के बारे में बताते हैं, जिनसे ये संभव हो सकता है।

If you want to avoid heart diseases then pay attention to these things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कई लोगों की आदत होती है कि वो काफी ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करते हैं, और ऐसा करना आपकी सेहत व दिल के लिए अच्छा नहीं हो सकता है और इससे दिल को नुकसान पहुंच सकता है। ज्यादा नमक के सेवन से रक्त में आयरन की मात्रा कम हो जाती है, और साथ ही पेट में एसिडिटी की समस्या भी पैदा हो जाती है या फिर जिसको पहले से ये समस्या है उसकी ये परेशानी और बढ़ जाती है। इसके अलावा ज्यादा नमक खाने से जब हमें भूख नहीं भी लगती, तब भी हमें भूख का एहसास होता है।

If you want to avoid heart diseases then pay attention to these things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऐसे में शरीर में ज्यादा कैलोरी बनती है और मोटापा बढ़ता है, जिसका सीधा असर दिल की बीमारियों पर पड़ सकता है। नमक की तरह चीनी की मात्रा भी बेहद कम ही लेनी चाहिए, लेकिन कई लोग चाय भी शरबत की तरह मीठी पीते हैं। ऐसे लोगों को मधुमेह का खतरा बना रहता है। बच्चों और व्यवस्कों को अपनी कुल एनर्जी इनटेक में चीनी की मात्रा दस प्रतिशत से कम रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to avoid heart diseases then pay attention to these things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बढ़ता वजन भी शरीर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। हृदय रोग और काफी ज्यादा वजन के बीच का संबंध काफी सशक्त होता है। इसलिए उच्च रक्त चाप और हृदयघात जैसे खतरे की संभावना बनी रहती है। ऐसे में बढ़ते वजन को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा प्रोसेस्ड मांस (जिसे ताजा रखने के लिए रसायन मिलाकर फ्रीज में रखा जाता है) का सेवन हमें नहीं करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
If you want to avoid heart diseases then pay attention to these things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप रोजाना पचास ग्राम प्रोसेस्ट मीट का सेवन करते हैं, तो इससे हृदयघात का खतरा काफी बढ़ जाता है। तनाव लेना भी दिल की बीमारियों को न्यौता देने के लिए काफी माना जाता है। जब हम किसी भी चीज को लेकर तनाव लेते हैं, तो इससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है और इससे हृदय रोगों की संभावना भी बनी रहती है। इसके अलावा हमें नियमित रूप से रोजाना व्यायाम करना चाहिए, जिससे हमारा शरीर पूरी तरह स्व्स्थ रह सके।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed