फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैज्ञानिकों ने विकसित की नई वैक्सीन, भविष्य में कोरोना जैसी महामारियों को रोकने में मिल सकती है मदद

Fri, 15 Jan 2021 06:27 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 15 Jan 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Scientists have designed a vaccine candidate that induces protection in mice against a wide range of related coronaviruses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक लगातार प्रयास कर रहे हैं और नई-नई वैक्सीन विकसित कर रहे हैं। कई वैक्सीन तो आ भी गई हैं, जिनकी बदौलत टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद वैज्ञानिक और भी वैक्सीन ईजाद करने में लगे हुए हैं। इसी प्रयास में वैज्ञानिकों ने एक नई वैक्सीन विकसित की है, जो चूहों में 'कोरोना वायरस से जुड़े व्यापक रेंज' को रोकने में मदद करता है। कहा जा रहा है कि इस खोज से भविष्य में कोरोना जैसी महामारियों और संभावित वायरसों को रोकने में मदद मिल सकती है जो जानवरों से इंसान में फैलती हैं। 

Scientists have designed a vaccine candidate that induces protection in mice against a wide range of related coronaviruses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस नई वैक्सीन से संबंधित शोध को 'साइंस' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। इस पत्रिका में 'मोजैक नैनो पार्टिकल' वैक्सीन को पिंजरे के आकार का बताया गया है, जो एक ही तरह के 60 प्रोटीन से मिलकर बना है। इसमें से हर छोटा प्रोटीन वेलक्रो (जोड़ने वाली सामग्री) की तरह काम करता है। 

Scientists have designed a vaccine candidate that induces protection in mice against a wide range of related coronaviruses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिका में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एलेक्स कोहेन सहित वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में विभिन्न प्रकार के कोरोना वायरस के प्रोटीन का आकलन किया और हर प्रोटीन को एक नाम देकर पिंजरे पर चिपकाया। अध्ययन में बताया गया है कि जब इन वायरल टुकड़ों को पिंजरे पर चिपकाया गया तो ये अति सूक्ष्म कण की तरह दिखे, जो सतह पर विभिन्न कोरोना वायरस स्ट्रेन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Scientists have designed a vaccine candidate that induces protection in mice against a wide range of related coronaviruses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अध्ययन के मुताबिक, टीका दिए गए चूहों से पैदा हुए रोग प्रतिरोधक कोरोना वायरस के विभिन्न स्ट्रेन पर प्रतिक्रिया देने में सक्षम थे। अध्ययन की सह लेखिका पामेला जोर्कमैन का कहना है कि एलेक्स कोहेन के परिणाम ये दर्शाते हैं कि कोरोना वायरस स्ट्रेन को निष्क्रिय करने लिए भी अलग-अलग तरह की रोग प्रतिरोधक प्रतिक्रियाएं विकसित की जा सकती हैं। 

इनपुट: भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed