फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परीक्षा की करनी हो तैयारी, तो ये पांच चीजें कर सकती हैं दिमाग को तेज

Fri, 05 Feb 2021 06:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 05 Feb 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
If you have to prepare for exam these five things can make the mind sharp
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जब भी बच्चों के एग्जाम यानि परीक्षा करीब आती हैं, तो बच्चों के मन में एक डर रहता है कि उन्हें इतना सबकुछ याद कैसे होगा। इसके लिए बच्चे रात-रातभर जागकर किताबें पढ़ते हैं, और अपने दिमाग को तेज करने की वो तमाम कोशिशें करते हैं जिनसे उन्हें लाभ मिल सके। लेकिन पढ़ाई करने और कुछ याद करने के लिए आपका तंदुरुस्त होना बेहद जरूरी है। कई अध्ययन बताते हैं कि कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनके सेवन से मस्तिष्क के स्वास्थ्य और मानसिक प्रदर्शन को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

If you have to prepare for exam these five things can make the mind sharp
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

हम जब भी एग्जाम के लिए तैयारी करते हैं, तो कई बार हमें कई चीजें याद नहीं हो पाती। ऐसे में अगर आपको अपने दिमाग को तेज करना है तो आपको रोजाना सेब का सेवन करना चाहिए। सेब में पाया जाने वाला क्यूरसेटिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट हमारे दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है। वहीं, अगर इन कोशिकाओं को किसी तरह का नुकसान पहुंचता है तो इससे बौद्धिक क्षमता में गिरावट आती है। साथ ही सेब के सेवन से अलाजइमर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

If you have to prepare for exam these five things can make the mind sharp
soybean - फोटो : istock

सोया से बनी चीजों के सेवन से भी हमारा दिमाग तेज होने में मदद मिलती है, जिसकी वजह से हमें चीजें याद करने में काफी मदद मिल सकती है। सोया से बनी चीजों में पॉलीफेनोल्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। वहीं, जब शरीर में सोया उत्पादों की कमी होती है तो इससे याददाश्त में कमी आती है। सोया उत्पादों में आइसोफ्लेवोन्स नाम का पॉलीफेनोल्स होता है, जो केमिकल एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करने के लिए जाना जाता है और ये हमारे दिमाग को सीधा फायदा पहुंचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you have to prepare for exam these five things can make the mind sharp
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आपको अंडे खाना पसंद है तो ये आपके दिमाग को तेज करने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं। अंडे में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए अंडे को अक्सर प्रकृति के मल्टीविटामिन के रूप में माना जाता है। अंडे में विाटमिन- बी12, कोलीन और सेलेनियम मस्तिष्क की संरचना के लिए जरूरी है। अंडे में विटामिन- बी6, बी-12 और फोलिक एसिड होता है और ये विटामिन दिमाग को सिकुड़ने से रोकते हैं। इसलिए अंडे का सेवन करके आप अपने दिमाग को तेज कर सकते हैं।

विज्ञापन
If you have to prepare for exam these five things can make the mind sharp
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप मांसाहारी हैं, तो आपको मछली खाने से फायदा मिल सकता है। मछली खाने से दिमाग तेज होता है, जिससे आपको कुछ भी याद करने में मदद मिलती है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हमारे दिमाग की हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए काफी जरूरी होता है। मछली में विटामिन- बी12 और सेलेनियम दिमाग को अच्छी तरह से काम करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा सिटरस फ्रूट यानी अंगूर, संतरा, नारंगी के सेवन से हमारा दिमाग तेज होने में मदद मिल सकती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed