फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्ट्रॉबेरी के सेवन के छह लाजवाब फायदे, विटामिन और कैल्शियम से होती है भरपूर

Fri, 05 Feb 2021 04:34 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 05 Feb 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of Strawberry fruit in hindi
स्ट्रॉबेरी के फायदे - फोटो : Pixabay

क्या आपने कभी स्ट्रॉबेरी खाया है? लाल रंग का दिखने वाले यह फल बहुत ही रसीला और स्वाद में लाजवाब होता है। पहले यह फल भारत में बहुत मुश्किल से ही मिलता था, लेकिन आज के समय में इसकी खेती देश के कोने-कोने में होने लगी है, जिसकी वजह से अब यह आसानी से मिल जाता है। स्ट्रॉबेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होती है। इसमें विटामिन से लेकर फोलिक एसिड, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई खनिज पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Health benefits of Strawberry fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में करती है मदद 

  • स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही यह हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) से पीड़ित लोगों के शरीर में रक्त संचरण में भी मदद करती है। 
Health benefits of Strawberry fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

त्वचा के लिए भी फायदेमंद है स्ट्रॉबेरी 

  • त्वचा को खूबसूरत और स्वस्थ बनाना हो तो आप स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद एसिड त्वचा के काले धब्बों को हटाकर चेहरे को साफ और बेदाग बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of Strawberry fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों को मिलती है मजबूती 

  • स्ट्रॉबेरी में विटामिन-के, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। चूंकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ कुछ लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में स्ट्रॉबेरी का सेवन उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन
Health benefits of Strawberry fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखों को बनाता है स्वस्थ 

  • अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से निजात पाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी का सेवन करें। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी पाचन में भी सहायक होती है। इसके सेवन से लिवर और पेट संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed