फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल होने पर खाने में शामिल करें ये चीजें, जल्दी हो जाएंगे स्वस्थ 

Wed, 26 May 2021 06:18 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 26 May 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
if you are suffering from viral then eat this things in hindi
बुखार-जुकाम होना वायरल के भी लक्षण है - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष 

बदलते मौसम के कारण कई सारे लोग वायरल का भी शिकार हो रहे हैं। कभी गर्मी, कभी हवाएं, कभी बूंदाबांदी होने के कारण लोगों को जुकाम- बुखार आसानी से हो रहा है। बुखार-जुकाम होने पर कई बार व्यक्ति यह सोचकर घबरा जाता है कि कहीं उसे कोरोना तो नहीं हो गया है लेकिन यह घबराने का समय नहीं है। बुखार-जुकाम होना वायरल के भी लक्षण है, इस बात को जरूर दिमाग में रखें। अगली स्लाइड्स से जानिए वायरल होने पर किन चीजों का सेवन करने से आप जल्द ही स्वस्थ हो सकते हैं। 

if you are suffering from viral then eat this things in hindi
चाय में डालकर आप इसका सेवन कर सकते हैं - फोटो : Social media

अदरक
वायरल होने पर अपने खाने में अदरक को जरूर शामिल करें। अदरक को सब्जी में या चाय में डालकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। अदरक में एंंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जो कि इन्फ्लूएंजा और आरएसीवी जैसे संक्रमणों से बचने में आपकी रक्षा करते हैं। अदरक में जिंजरोल नामक एक तत्व पाया जाता है जो कि वायरल के वायरस को बढ़ने नहीं देता है इसलिए इसका सेवन वायरल के उपचार में जरूर से करें। 

if you are suffering from viral then eat this things in hindi
एक चम्मच हल्दी का सेवन कर सकते हैं - फोटो : Pixabay

हल्दी
हल्दी स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी होती है। यह न सिर्फ सब्जी का रंग बदलती है बल्कि इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सिडेंट, एंटी-वायरल गुण वायरस को खत्म करने में बहुत असरकारक साबित होते हैं इसलिए अपनी सब्जियों में अच्छी मात्रा में हल्दी डालें, साथ ही आप दूध के साथ भी एक चम्मच हल्दी का सेवन कर सकते हैं। इस तरह से भी यह असर कर जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you are suffering from viral then eat this things in hindi
तुलसी का सेवन वायरल में जरूर करना चाहिए - फोटो : iStock

तुलसी
तुलसी के सेवन तो आपको करना ही चाहिए क्योंकि यह बहुत गुणी होता है। तुलसी की पत्तियां चबाने मात्र से कई सारी बीमारियां ठीक होने लगती है। तुलसी में एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल एवं एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। तुलसी की चाय पीने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ने लगती है इसलिए तुलसी का सेवन वायरल में जरूर करना चाहिए। इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। 

विज्ञापन
if you are suffering from viral then eat this things in hindi
सुबह उठकर इनका सेवन करेंं - फोटो : social media

सौंफ के बीज
सौंफ के बीज का सेवन भी आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करता है। इसके बीजों में विटामिन ए, विटामिन सी एवं बीटा कैरोटीन पाया जाता है। यह सभी तत्व वायरस से लड़ने में शरीर की सहायता करते हैं। सौंफ के बीज स्वाद में भी बहुत अच्छे लगते हैं। वायरल होने पर रातभर इन्हें पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठकर इनका सेवन करेंं। बहुत जल्दी आराम पड़ेगा। 

नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed