फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में जरूर पिएं गन्ने का रस, लिवर की सेहत के लिए है बेहद लाभकारी

Wed, 26 May 2021 04:55 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 26 May 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
benefits of sugarcane juice in summer season in hindi
कई सारे महत्वपूर्ण गुण पाए जाते हैं - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari

डॉ रेवा माहेश्वरी

अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर

डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन

अनुभव - 9 वर्ष

गर्मियों में गन्ने के रस का सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी होता है। इससे न सिर्फ हमारी प्यास बुझती है या शीतलता मिलती है बल्कि हमारे शरीर से जुड़ी कई सारी बीमारियों का उपचार भी होता है क्योंकि गन्ने में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फोसफोरस, लोहा, जस्ता और विटामिन- ए के अलावा भी कई सारे महत्वपूर्ण गुण पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन समस्या में गन्ने का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है। 

benefits of sugarcane juice in summer season in hindi
जल्दी ही बेहतर महसूस करने लगेंगे - फोटो : Social media

यूरिन से संबंधित समस्या
गर्मियों में यूरिन संबंधी समस्या बहुत लोगों को होती है। पेशाब करते वक्त जलन, दर्द और असहजता महसूस होने पर गन्ने का रस जरूर पिएं। मूत्रमार्ग में किसी भी प्रकार का संक्रमण, डिसयूरिया, अनयूरिया जैसी समस्याओं के लिए गन्ने का रस जरूर पिएं, जल्दी ही बेहतर महसूस करने लगेंगे। सही मात्रा में पेशाब आने लगेगा। 

benefits of sugarcane juice in summer season in hindi
दिन में दो बार इसका सेवन जरूर करें - फोटो : iStock

लिवर को रखे स्वस्थ
आपका लिवर कमजोर न रहे, स्वस्थ रहे इसके लिए एक गिलास गन्ने के रस में नींबू मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन जरूर करें। गन्ने के रस शरीर में इलोक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में हमारी सहायता करता है जिससे कि लिवर को खराब होने से रोका जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of sugarcane juice in summer season in hindi
बुखार में बर्फ युक्त गन्ने का रस न पिएं - फोटो : Pixabay

बुखार का उपचार
बुखार आने पर गन्ने का रस पीना चाहिए। शरीर में प्रोटीन की कमी से बुखार के दौरान दर्द और कमजोरी महसूस होती है। गन्ने का रस पीने पर शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है। इसमें आवश्यक एंटी- ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करते हैं। बुखार में बर्फ युक्त गन्ने का रस न पिएं। 

विज्ञापन
benefits of sugarcane juice in summer season in hindi
गन्ने का रस जरूर पिएं - फोटो : social media

सांसों की बदबू दूर करे
अगर आपके मुंह से सांसों की बदबू आती है या दांत खराब होने का आपका कोई इतिहास रहा है तो गन्ने का रस पीना आपके लिए बहुत अच्छा होगा। गन्ने के रस में कैल्शियम और फोसफोरस पाया जाता है जिससे कि दांतों की समस्या दूर होती है और बदबू नहीं आती है। पोषक तत्वों की कमी से भी मुंह से बदबू आ सकती है इसलिए गन्ने का रस जरूर पिएं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed