Medically Reviewed by Dr. Vijayant Kumar Sachan
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस (जनरल सर्जरी), डीएनबी (सर्जरी गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी)
अनुभव- 8 वर्ष
पेट से जुड़ी ऐसी कई समस्याएं हैं, जिसका सामना आपने कभी न कभी किया ही होगा। इसी में से एक है कब्ज। बदलती जीवनशैली की वजह से यह समस्या आज के समय में बहुत ही आम हो गई है। हालांकि कुछ लोगों को कब्ज की समस्या बार-बार और कई बार होती है। दरअसल, इसकी वजह डिहाइड्रेशन, कम मात्रा में फाइबर लेना, तनाव या फिर डेयरी उत्पादों का अधिक मात्रा में सेवन करना हो सकती है। इस समस्या से बचने का सबसे अच्छा उपाय यही है कि आप अपना खान-पान अच्छा रखें और ऐसी चीजों का सेवन करें, जो कब्ज की समस्या पैदा न करें और साथ ही उन चीजों को नजरअंदाज करना चाहिए, जिससे आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं कि कब्ज के मरीजों को कौन से पांच काम नहीं करने चाहिए...
{"_id":"607d5d464b1b43060c2070a1","slug":"if-you-are-patient-of-constipation-do-not-do-these-five-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: कब्ज के मरीज हैं तो न करें ये पांच काम, थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर पड़ जाएगी भारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: कब्ज के मरीज हैं तो न करें ये पांच काम, थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर पड़ जाएगी भारी
Mon, 19 Apr 2021 04:08 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 19 Apr 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
न करें जंक फूड का सेवन
- आमतौर पर जंक फूड सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं, डॉक्टर भी इनसे दूर रहने की ही सलाह देते हैं। इसके सेवन से पेट की समस्याएं शुरू हो जाती हैं, जिसमें कब्ज भी शामिल है। अगर आप नियमित रूप से जंक फूड का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए घातक हो सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ज्यादा देर तक बैठना
- अगर आप कब्ज के मरीज हैं तो ध्यान रहे कि किसी एक जगह पर ज्यादा देर तक न बैठें, ये आपकी समस्या को बढ़ा सकता है। दरअसल, शारीरिक निष्क्रियता भोजन को पचाने की गति को धीमा कर सकती है और इस वजह से आपकी परेशानी और भी बढ़ जाएगी। इसलिए यह जरूरी है कि आप नियमित रूप से व्यायाम करें और शरीर को शिथिल न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सीमित मात्रा में करें डेयरी उत्पादों का सेवन
- अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो डेयरी उत्पादों का सीमित मात्रा में सेवन करें। दरअसल, डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही, आइसक्रीम, मिल्क केक में लैक्टोज होता है, जिससे कब्ज को बढ़ावा मिलता है। इसलिए ध्यान रखें, क्योंकि इनका अधिक सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बार-बार न खाएं दर्द की दवाई
- अधिकतर लोग दर्द को दूर करने के लिए बिना किसी डॉक्टर की सलाह के दवाएं खाते रहते हैं, जो आगे जाकर परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। दरअसल, बार-बार सिरदर्द की दवाई या पेन किलर खाना स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है। अगर आप भी बार-बार दर्द की दवाई खा रहे हैं तो संभल जाएं।