फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICMR New Guidelines: ऑफिसकर्मियों को भी कराना होगा एंटीजन टेस्ट, 450 रुपये की किट से 30 मिनट में रिपोर्ट

Wed, 24 Jun 2020 03:55 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 24 Jun 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
ICMR New Guidelines for coronavirus test, All office employees must antigen test for Covid 19 symptoms
चेन्नई में कोविड19 की जांच के लिए बनाए गए किओस्क केंद्र पर नमूना एकत्र करने के लिए इंतजार करता एक स्वास्थ्य कर्मी(File Photo) - फोटो : PTi

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोरोना जांच के नियमों का दायरा बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सभी राज्यों को एंटीजन टेस्ट करने की अनुमति दे दी गई है। इस टेस्ट के जरिए यह पता लगाया जाता है कि क्या व्यक्ति को पहले कभी कोरोना हुआ था या नहीं। कोरोना संदिग्ध लोगों का एंटीजन टेस्ट निगेटिव आने पर उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा। इससे पता चलता है कि व्यक्ति को वर्तमान में कोरोना है या नही! आईसीएमआर ने सभी सरकारी या निजी अस्पताल, ऑफिस और पब्लिक सेक्टर यूनिट को एंटीजन टेस्ट कराने की सलाह दी है। 

ICMR New Guidelines for coronavirus test, All office employees must antigen test for Covid 19 symptoms
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

आईसीएमआर ने जारी दिशानिर्देश में लिखा है कि सभी सरकारी या निजी अस्पताल, ऑफिस और पब्लिक सेक्टर यूनिट को सलाह दी जाती है कि वे एंटीजन टेस्ट कराएं। यह जांच स्वास्थ्यकर्मियों और ऑफिस के कर्मचारियों के मन से डर और बेचैनी को दूरी करेगी। आईसीएमआर ने हर कंटेनमेंट जोन में मौजूद सरकारी-प्राइवेट हॉस्पिटल और प्राइवेट लैब को यह जांच उपलब्ध कराने की बात कही है।

ICMR New Guidelines for coronavirus test, All office employees must antigen test for Covid 19 symptoms
Coronavirus Test(File Photo) - फोटो : Social Media

क्यू कोविड-19 एजी किट

  • आईसीएमआर ने राज्यों को स्टैंडर्ड एंटीजन किट (Q COVID-19 Ag kit) से जांच करने की सलाह देते हुए कहा है कि इस जांच के लिए किसी तरह की मशीन की जरूरत नहीं है और बहुत कम समय में परिणाम सामने आ जाते हैं। जांच रिजल्ट आंखों से देखे जा सकते हैं। कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए यह बेहतर तरीका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ICMR New Guidelines for coronavirus test, All office employees must antigen test for Covid 19 symptoms
Coronavirus Test(File Photo) - फोटो : ANI

साउथ कोरिया ने विकसित की जांच किट, आईसीएमआर ने परखा

  • इस नई एंटीजन किट को साउथ कोरिया की कंपनी एसडी बायोसेंसर ने विकसित किया है। भारत में आईसीएमआर और एम्स ने किट की टेस्टिंग करने की क्षमता को जांचा-परखा है। 
विज्ञापन
ICMR New Guidelines for coronavirus test, All office employees must antigen test for Covid 19 symptoms
कोरोना वायरस की जांच (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

450 रुपये कीमत, 30 मिनट में रिजल्ट 

  • आईसीएमआर के मुताबिक, एंटीजन टेस्ट किट के जरिए ऑन द स्पॉट जांच हो सकती है और अच्छी बात यह है कि महज 30 मिनट में इसका रिजल्ट आ जाता है। एक किट की कीमत 450 रुपए है। अगर कोरोना संदिग्ध लोगों का एंटीजन टेस्ट निगेटिव आता है तो उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed