फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: इस एक वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा हो गया है दोगुना, किडनी-आंखें भी हो सकती हैं खराब

Tue, 16 Nov 2021 05:41 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 16 Nov 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Hypertension doubles the risk of heart attacks and strokes, says study
हार्ट अटैक का बढ़ता खतरा - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अध्ययनों से पता चलता है कि ब्लड प्रेशर के कारण तमाम तरह की अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हृदय रोगों का खतरा सबसे अधिक माना जाता है। हाल ही में लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ब्लड प्रेशर, विशेषकर हाई ब्लड प्रेशर को स्वास्थ्य के लिए काफी गंभीर खतरा बताया है। विशेषज्ञों के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण सिर्फ हृदय रोग ही नहीं, शरीर के कई अन्य अंगों जैसे किडनी और आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, उच्च रक्तचाप के नियंत्रण को लेकर वैश्विक प्रगति काफी धीमी रही है। यही कारण है कि हाल के वर्षों में हाई ब्लड प्रेशर के कारण कई तरह की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के मामले काफी बढ़ गए हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि हृदय रोगों के अलावा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या और किन रोगों के खतरे को बढ़ा सकती है?

Hypertension doubles the risk of heart attacks and strokes, says study
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Pixabay

हाइपरटेंशन के कारण बढ़ रही हैं अन्य समस्याएं
अध्ययनों से पता चलता है कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। इसके अलावा यह किडनी फेलियर, दृष्टि की हानि और यहां तक कि अल्जाइमर के जोखिम को भी बढ़ा देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखकर इस तरह की तमाम स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है। खान-पान और जीवनशैली में आवश्यक परिवर्तन करके इस समस्या को आसानी से नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। 

Hypertension doubles the risk of heart attacks and strokes, says study
ब्लड प्रेशर को रखें नियंत्रित - फोटो : Istock

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें रक्तचाप की नियमित रूप से जांच करते रहना चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयों के साथ-साथ रोजाना व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर आप रक्तचाप को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। हृदय रोग विशेषज्ञों का कहना है कि शारीरिक गतिविधि न केवल उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करती है, साथ ही यह आपके वजन को नियंत्रित रखने और तनाव के स्तर को कम करने में भी सहायक हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hypertension doubles the risk of heart attacks and strokes, says study
मोटापे की समस्या - फोटो : iStock

बढ़ता वजन पैदा कर सकता है खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वजन बढ़ना कई मामलों में सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार, अधिक वजन प्रजनन, श्वसन क्रिया से लेकर याददाश्त और मनोदशा तक को प्रभावित कर सकता है। वजन बढ़ने के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होना सामान्य है। यह स्थिति मधुमेह, हृदय रोग और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को भी बढ़ा देती है।

विज्ञापन
Hypertension doubles the risk of heart attacks and strokes, says study
धूम्रपान है बेहद नुकसानदायक - फोटो : Pixabay
धूम्रपान की आदत ने बिगाड़ दी है स्थिति
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सिगरेट पीने से सिस्टोलिक रक्तचाप 20 प्वाइंट तक बढ़ जाता है। हार्वर्ड के एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि धूम्रपान और शराब जैसे कारकों के कारण समय से पहले मृत्यु दर का जोखिम कई गुना तक बढ़ जाता है। धूम्रपान न सिर्फ ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है साथ ही इससे श्वसन के साथ कई अन्य गंभीर रोगों का जोखिम भी बढ़ जाता है।


--------------------
स्रोत और संदर्भ
Global and national high blood pressure burden and control


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed