{"_id":"627217faa4806c41fc48e489","slug":"how-to-take-precautions-from-coronavirus-fourth-wave","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: फिर से लौट आया है कोरोना का कहर, आपकी ये पांच गलतियां आपको कर सकती है संक्रमित","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ध्यान दें: फिर से लौट आया है कोरोना का कहर, आपकी ये पांच गलतियां आपको कर सकती है संक्रमित
देश में कोरोना का कहर फिर से डॉक्टर्स से लेकर आम लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जहां एक तरफ देश में कुछ समय पहले तक कोरोना कमजोर पड़ता हुआ नजर आ रहा था, तो वहीं मौजूदा समय में हर दिन कोरोना के काफी मामले सामने आ रहे हैं। बात अगर बीते 24 घंटे की करें, तो स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 3 हजार 205 कोरोना के केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 31 मरीजों की जान भी इस कोरोना ने ली है। हालांकि, बीते 24 घंटे में 2802 कोरोना मरीज ठीक होकर घर भी गए हैं। लेकिन जिस तरह से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, वो हर किसी के लिए चिंता का विषय है। वहीं, कुछ लोग कोरोना को हल्के में लेते हुए कई तरह की गलतियां कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कोरोना से बचने के लिए किन गलतियों को भूलकर भी नहीं करना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
कोरोना वायरस से बचने के तरीके क्या हैं
- फोटो : ANI
भूलकर भी न करें ये गलतियां:-
वैक्सीन न लगवाना
कई लोगों ने अब तक वैक्सीन की डोज नहीं ली है। ऐसे में अगर आप कोरोना से खुद को बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं। भारत में लगातार वैक्सीनेशन का अभियान जारी है, और जो लोग इसको लेकर शंका कर रहे हैं उन्हें ये जान लेना चाहिए कि डॉक्टर्स पहले ही वैक्सीन को पूरी तरह असरदार और सुरक्षित बता चुके हैं।
3 of 6
कोरोना वायरस से बचने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
बूस्टर डोज से दूरी बनाना
देश में 18 और 40 प्लस उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज भी शुरू हो चुका है। जबकि, कई लोग बूस्टर डोज को लेकर भी लापरवाही करते हुए नजर आ रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लिए हुए 9 महीने हो चुके हैं, उन्हें बूस्टर डोज भी लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कोरोना वायरस से बचने के तरीके क्या हैं
- फोटो : amar ujala
मास्क न पहनना
कई लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। जबकि कोरोना से बचने के लिए जरूरी है कि हर कोई मास्क पहने। दफ्तर में, सफर में, घर के बाहर आदि जगहों पर आप मास्क जरूर पहनकर रखें। खुद मास्क पहनें और दूसरों को भी मास्क पहनने के लिए कहें। सर्जिकल मास्क या फिर आप कपड़े वाला मास्क पहन सकते हैं। वहीं, डबल मास्किंग भी एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
5 of 6
कोरोना वायरस से बचने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
हाथों को साफ न करना
कई लोग हैंड हाइजीन को पूरी तरह भूल से गए हैं। लेकिन कोरोना को मात देने के लिए आपको अपने हाथों को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। आप साबुन और पानी की मदद से 20 मिनट तक अपने हाथों को जरूर धोएं। वहीं, सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी जरूर करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।