फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं यह चार आदतें, बढ़ जाता है कैंसर का खतरा

Sun, 03 Oct 2021 02:33 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 03 Oct 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
how to take care of lungs, habit that damage your lungs
फेफड़ों के लिए नुकसानदायक आदतें - फोटो : iStock

श्वसन क्रिया को सुचारू रूप से जारी रखने से लेकर शरीर के सभी अंगों तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाने में फेफड़ों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। फेफड़े, हमारे श्वसन तंत्र का सबसे महत्वपूर्ण अंग होते हैं, इसमें थोड़ी से भी समस्या काफी कष्टकारी हो सकती है, कुछ स्थितियों में यह जानलेवा भी हो सकती है। यही कारण है कि शरीर के अन्य अंगों की तरह ही हमें फेफड़ों का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान फेफड़ों से संबंधित तमाम तरह की जटिलताएं देखने को मिली थीं, ऐसे में इस महत्वपूर्ण अंग का देखभाल करना और भी आवश्यक हो जाता है। पर क्या हम ऐसा कर पा रहे हैं?



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी अंगों में ऑक्सीजन के पर्याप्त संचार को बनाए रखने में फेफड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में इस अंग में होने वाली किसी भी प्रकार की बीमारी या संक्रमण काफी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हमारे जीवनशैली की कई आदतें फेफड़ों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें किन आदतों से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए?

how to take care of lungs, habit that damage your lungs
धूम्रपान से फेफड़ों के होता है नुकसान - फोटो : Pixabay

धूम्रपान हो सकता है बेहद खतरनाक
डॉक्टर कहते हैं, फेफड़ों के लिए जिन आदतों को सबसे नुकसानदायक माना जाता है उनमें धूम्रपान सबसे ऊपर है। धूम्रपान करने वालों में फेफड़ों के कैंसर का जोखिम सबसे अधिक होता है। इसके अलावा धूम्रपान, अस्थमा, इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस, ब्रोंकाइटिस और सीओपीडी जैसी फेफड़ों की कई गंभीर रोगों के जोखिम का कारण बन सकती है। फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए धूम्रपान से बिल्कुल परहेज कर लें। 

how to take care of lungs, habit that damage your lungs
प्रदूषण से खराब हो सकते हैं फेफड़े - फोटो : Pixabay

प्रदूषण से बचाव न करना
समय के साथ जिस तरह से वातावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, इसे स्वास्थ्य विशेषज्ञ फेफड़ों के लिए विशेष खतरनाक मानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बाहर का माहौल कई तरह के प्रदूषकों, रसायनों और अन्य हानिकारक पदार्थों से भरा हुआ होता है, जो फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। फेफड़ों को इस तरह के हानिकारक जोखिम से बचाने के लिए एहतियाती उपाय करना बहुत आवश्यक है। सुनिश्चित करें कि आप बाहर जाते समय मास्क जरूर पहनें। अत्यधिक प्रदूषित स्थानों या धूल भरे स्थानों पर जाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to take care of lungs, habit that damage your lungs
फेफड़ों का रखें विशेष ख्याल - फोटो : Pixabay

स्वच्छता को लेकर लापरवाही 
स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए घर के आसपास की स्वच्छता अत्यंत महत्वपूर्ण है। अस्वस्थ्यकर परिवेश में कई प्रकार के कवक और अन्य हानिकारक कीटाणु मौजूद हो सकते हैं, सांस के माध्यम से इनके फेफड़ों में पहुंचने का खतरा अधिक होता है। ऐसी स्थिति फेफड़ों में कई प्रकार के गंभीर रोग उत्पन्न कर सकती है, जो कई बार जानलेवा भी हो सकती है। इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।

विज्ञापन
how to take care of lungs, habit that damage your lungs
फेफड़ों का रखें विशेष ख्याल - फोटो : Pixabay

व्यायाम न करने की आदत
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फेफड़ों की क्षमता और सहनशक्ति को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना सबसे आवश्यक होता है। व्यायाम, फेफड़ों को मजबूत बनाने में मदद करने के साथ उन्हें विभिन्न बीमारियों और उम्र से संबंधित फेफड़ों की जटिलताओं से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकते हैं। नियमित रूप से व्यायाम और योग अभ्यास करके फेफड़ों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है। 


----------------
नोट: यह लेख तमाम अध्ययनों से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed