फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में निराशा को आसपास न फटकने दें, इन गतिविधियों में व्यस्त रहें और मस्त रहें

Wed, 08 Apr 2020 11:51 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 08 Apr 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
How to stay fit and keep healthy mind during lockdown India due to covid 19 infection

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए देश में लॉकडाउन चल रहा है। यह लॉकडाउन आगे कब तक चलेगा, यह स्पष्ट नहीं है। इस दौरान लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक कोरोना वायरस की खबरें देखकर, पढ़कर बहुत सारे लोगों के मन में एक अजीब सा भय का माहौल बनने लगता है। बहुत सारे लोगों के मन में कहीं-न-कहीं एक नकारात्मकता भी जन्म ले रही है। लेकिन इस वायरस से हमें डरने की बजाय इसकी सही जानकारी रखने की जरूरत है। अफवाहों से दूर रहते हुए हमें सकारात्मक रहना चाहिए। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जो आपको इस माहौल में सकारात्मक रहने में मदद करेगी: 

How to stay fit and keep healthy mind during lockdown India due to covid 19 infection

सकारात्मक सोच
फिलहाल भले ही देश में कोरोना संकट चल रहा है, लेकिन इस पर काबू पाने के लिए सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियों की ओर से तमाम ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। घर में पड़े-पड़े आपको बोरियत महसूस हो रही होगी, लेकिन इसका सकारात्मक पक्ष है कि आप अपने परिवार को अपना भरपूर समय दे पा रहे हैं। एक समय था, जब आपके पास न खुद के लिए समय था, न ही अपने परिवार को देने के लिए पर्याप्त समय था। 

How to stay fit and keep healthy mind during lockdown India due to covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मानसिक स्वास्थ्य 
लॉकडाउन से पहले भागदौड़ भरी दिनचर्या से आप बहुत थका हुआ महसूस कर रहे थे। लेकिन लॉकडाउन का यह सकारात्मक पक्ष ही तो है कि आपके पास अपने लिए और अपनों के लिए भरपूर समय है। अब आप खुद की और अपनों की देखभाल कर पा रहे हैं। तो बस इस दौर से परेशान न हों, बल्कि यह ध्यान रखें कि बुरा समय भी अपने साथ बहुत कुछ अच्छा लेकर आता है। खुद को मानसिक रूप से तरोताजा रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to stay fit and keep healthy mind during lockdown India due to covid 19 infection

नई चीजें सीखें
पॉजिटिव सोच यानी सकारात्मक विचार हर मुश्किल को आसान बना देती है। अमर उजाला खुद भी और अपने पाठकों के माध्यम से भी सभी को कुछ रचनात्मक करने के लिए प्रेरित करता रहा है। खुद को आप नई-नई चीजों से जोड़ें। लॉकडाउन पीरियड में आप कुछ नया सीखने की कोशिश करें। आप अपने किचन में नए-नए व्यंजन बनाने की भी कोशिश कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How to stay fit and keep healthy mind during lockdown India due to covid 19 infection
स्केचिंग - फोटो : Facebook@Arti

स्केचिंग, पेंटिंग से लेकर गायकी तक
आपको स्केचिंग, पेंटिंग, डांसिंग, गायकी का शौक रहा हो तो आप इसका अभ्यास कर सकते हैं। अपनी प्रतिभा में निखार ला सकते हैं। यूट्यूब पर आप डांस वीडियो देखकर डांस सीख सकते हैं। गिटार का शौक है तो वह भी सीख सकते हैं। बिहार के सहरसा की आरती कहती हैं कि खाली समय का उपयोग स्केचिंग और फोटोग्राफी में बिताती हैं। तनाव को दूर रखने का यह अच्छा जरिया है। कुल मिलाकर यह कि आपको कला की जिस विधा में रुचि हो, उसे आप धार दे सकते हैं। आप चाहें तो अपनी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर साझा भी कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed