फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट की चर्बी घटा कर मोटापा कम करते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे, होता है कमाल का असर 

Wed, 08 Apr 2020 07:00 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 08 Apr 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
Home Remidies how to lose belly fat in 7 days quick weight loss tips in hindi
मोटापा

भागदौड़ भरी जिंदगी में अस्त व्यस्त खानपान और दिनचर्या के कारण अक्सर लोगों के बीच मोटापा आम समस्या बन चुका है। हर चौथा व्यक्ति पेट निकलने की समस्या से परेशान है। पेट की चर्बी बढ़ने के कारण हमारा वजन बढ़ने लगता है और हमारी स्मार्टनेस कम होती जाती है। वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। बहुत सारे लोग जिम ज्वाइन कर लेते हैं, लेकिन बहुत फायदा नहीं हो पाता। इसके अलावा बहुत सारे लोग डॉक्टरों का चक्कर लगा-लगा कर भी थक जाते हैं। हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपका मोटापा कम कर वजन घटाने में आपकी मदद करेगा। 

Home Remidies how to lose belly fat in 7 days quick weight loss tips in hindi
अजवाइन से दूर करें मोटापा

अजवाइन का पानी
पेट की चर्बी कम करने के लिए अजवाइन का पानी बहुत ही कारगर होता है। अजवाइन के पानी का सेवन करने से शरीर में थोड़ी गरमाहट बनी रहती है, लेकिन यह हमारी पाचन क्रिया को भ दुरुस्त करता है। अजवाइन को रात में पानी में भिंगो दिया जाए और फिर सुबह जगने के बाद इस पानी का सेवन करना फायदेमंद होता है।

Home Remidies how to lose belly fat in 7 days quick weight loss tips in hindi

बादाम
बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन, कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है। पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो बादाम को रात भर पानी में भिंगो दें और सुबह खाली पेट इस बादाम का सेवन करें। एक महीने तक ऐसा करने से पेट की चर्बी कम होने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Remidies how to lose belly fat in 7 days quick weight loss tips in hindi
carrot - फोटो : file photo

गाजर और बीन्स
मोटापा कम करने के लिए गाजर और बीन्स का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल गाजर में विटामिन ए के साथ फाइबर काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि वजन कम करने में सहायता करते हैं। यह खाकर पेट भारी भी नहीं लगता है। बीन्स को सब्जी तो वहीं गाजर को सलाद के रूप में सेवन किया जा सकता है।

विज्ञापन
Home Remidies how to lose belly fat in 7 days quick weight loss tips in hindi
green tea

ग्रीन टी
नियमित रूप से ग्रीन टी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद होता है। दूध वाली चाय की तुलना में ग्रीन टी का सेवन करना ज्यादा बेहतर है। मोटापा कम करने में यह मददगार तो है ही, तनाव और थकान को भी दूर करने में यह असरदार है। ग्रीन टी से आपकी चर्बी नहीं बढ़ती, लेकिन शरीर को ऊर्जा मिलती रहती है। इसके साथ ही यह हमारी एकाग्रता भी बढ़ाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed