फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss: कम करना चाहते हैं वजन? इस फल के सेवन को विशेषज्ञों ने पाया सबसे फायेदमंद

Tue, 22 Aug 2023 03:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Aug 2023 03:30 PM IST
विज्ञापन
how to lose weight fast naturally know avocado benefits in weight loss
वजन कम करने के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay

मोटापा या अधिक वजन की समस्या काफी गंभीर हो सकती है, इसे अध्ययन में कई प्रकार की बीमारियों को बढ़ाने वाला भी पाया गया है। अधिक वजन वाले लोगों में हृदय रोगों, डायबिटीज से लेकर इंफ्लामेशन जैसी समस्याओं का खतरा हो सकता है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ अलर्ट करते हैं।



डॉक्टर कहते हैं, यदि आपका भी वजन अधिक है तो इसे कम करने के लिए प्रयास करें। शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर आप सिर्फ 4-5 किलो वजन भी कम कर लेते हैं तो यह कई क्रोनिक बीमारियों के जोखिमों से आपको बचाने वाली हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन घटाने के लिए आहार के साथ-साथ दिनचर्या को ठीक रखने पर ध्यान देना भी महत्वपूर्ण हो जाता है। आप दैनिक आहार में कुछ चीजों को शामिल करके आसानी से वजन कम करने में लाभ पा सकते हैं।

how to lose weight fast naturally know avocado benefits in weight loss
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

एवोकाडो से मिल सकता है लाभ

शोधकर्ताओं ने बताया कि कुछ फलों का सेवन भी आसानी से वजन घटाने में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, एवोकाडो ऐसा ही एक फल है जिसके स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए वैश्विक स्तर पर इसकी मांग काफी बढ़ी है। एवोकाडो में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो न सिर्फ वजन को कम करते हैं साथ ही इसके सेवन को कई क्रोनिक बीमारियों के जोखिमों से बचाने वाला भी पाया गया है।

how to lose weight fast naturally know avocado benefits in weight loss
एवोकाडो से फायदे - फोटो : Pixabay

शोध में क्या पता चला?

अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग फल और सब्जियां अधिक खाते हैं उनमें वजन बढ़ने का खतरा कम हो सकता है। अवलोकन संबंधी अध्ययन में अमेरिकी लोगों में पोषण संबंधी पैटर्न की जांच की गई। इसमें पाया गया कि जो लोग एवोकाडो खाते हैं, उनमें एवोकाडो न खाने वालों की तुलना में मेटाबॉलिक सिंड्रोम का जोखिम कम होता है जिससे वजन बढ़ने के खतरे को भी कम करने में लाभ पाया जा सकता है।

एवोकाडो को फैट बर्न करने में सहायक फलों में से भी एक पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to lose weight fast naturally know avocado benefits in weight loss
आसानी से फैट बर्न कैसे करें? - फोटो : getty images

मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स की अधिकता

एवोकाडो किस प्रकार से वजन कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकता है, इसको जानने के लिए किए गए शोध में पाया गया कि इस फल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं जिसके कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हैं। इसके सेवन से आप भूख को कम कर सकते हैं, इस आधार पर किए गए कुछ प्रारंभिक साक्ष्यों से पता चलता है कि एवोकाडो वजन घटाने को बढ़ावा देने में मददगार फल है।

विज्ञापन
how to lose weight fast naturally know avocado benefits in weight loss
एवोकाडो से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

एवोकाडो के और भी कई लाभ

एवोकाडो सिर्फ वजन घटाने में ही सहायक नहीं है इससे शरीर को और भी कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। 

एवोकाडो में ज्यादातर मोनोअनसैचुरेटेड होता है, जो ओलिक एसिड का ही प्रकार है। कई अध्ययनों ने ओलिक एसिड को शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने और हृदय रोगों को जोखिमों से बचाने में लाभकारी पाया गया है। इसके अलावा इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और डायबिटीज के रोगियों के लिए भी इस फल के सेवन को काफी फायदेमंद बताया गया है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed