गर्मियों में अक्सर लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। खाना भी नहीं पचता है। जो लोग दिनभर कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं उनके साथ यह समस्या ज्यादा होती है। गर्मी के चलते भूख कम लगती है और पेट की तमाम समस्याएं घेरने लगती हैं। ऐसे में आपको कई तरह की सावधानी बरतने की जरूरत होती है। गर्मियों में गरिष्ठ भोजन की जगह हमेशा सुपाच्य भोजन लेना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। फास्ट फूड और बाहर का खाना, मिर्च-मसालेदार खाना एकदम त्याग देना चाहिए। गर्मियों में खिचड़ी, दही, लौकी की सब्जी, तौरई की सब्जी और दाल लेनी चाहिए। अगर आप मांसाहारी हैं तो गर्मियों में मांस खाना कम कर देना चाहिए, क्योंकि इससे आपको पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है। आइए जानते हैं गर्मियों में क्या खाना चाहिए और कब्ज से कैसे बचना चाहिए...
गर्मियों में खाना नहीं पचता और रहती है कब्ज तो करें ये काम, आपको फौरन मिलेगा आराम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन