{"_id":"5d0372ae8ebc3e5a0e46cd74","slug":"junk-food-causing-brain-health-to-decline-faster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट! जंक फूड आपके दिमाग को कर सकता है कमजोर, जा सकती है आपकी याददाश्त","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अलर्ट! जंक फूड आपके दिमाग को कर सकता है कमजोर, जा सकती है आपकी याददाश्त
अगर आप ज्यादा जंक फूड खाते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से आपकी याददाश्त जा सकती है। आपके दिमाग की कार्यक्षमता कमजोर हो सकती है और आप अल्जाइमर की बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इतना ही नहीं, जंक फूड आपको डाइबिटीज की बीमारी भी दे सकता है। एक नए शोध में इस बात की जानकारी दी गई है।
2 of 4
burger
शोध में कहा गया है कि जो लोग हर रोज जंक फूड खाते हैं उनके दिमाग पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। मस्तिष्क की कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। यहां तक की याददाश्त भी कमजोर हो सकती है। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर निकोलस चेरुबिन का कहना है कि शोध में ठोस सुबूत मिले हैं कि फास्ट फूड खाने वाले लोगों को टाइप-2 डायबिटीज हो सकता है और उनके मस्तिष्क की कार्यक्षमता में गिरावट आ सकती है।ऐसे लोग डिमेंशिया के शिकार भी हो सकते हैं।
3 of 4
बर्गर
ऐसे में अगर आप ज्यादा बर्गर और पिज्जा खाते हैं तो सतर्क हो जाएं। इससे आपके दिमाग का स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आ सकती है। आपको बता दें कि दुनिया की 30 फीसदी से ज्यादा आबादी मोटापे का शिकार है। साल 2030 तक दुनिया की 10 फीसदी आबादी टाइप 2 डाइबिटीज का शिकार हो जाएगी। शोध में कहा गया है कि लोग ऐसा खाने ले रहे हैं जो उनके दिमाग के स्वास्थ्य के लिए घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
burger king
इस शोध का कहना है कि खान-पान की अनियमित आदत और एक्सरसाइज नहीं करने की वजह से टाइप-2 डाइबिटीज हो सकता है। यह दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। ज्यादा जंक फूड खाने से दिमाग सिकुड़ने और डिमेंशिया की समस्या हो सकती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि पहले ही दिमाग के फंक्शन और टाइप 2 डाइबिटीज के बीच संबंध स्थापित हो चुका है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में जंक फूड खाने की आदत में बदलाव लाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।