फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: क्या आपको भी एकाग्रता बनाने में होती है परेशानी? इन योगासनों के अभ्यास से पा सकते हैं लाभ

Tue, 11 Jan 2022 12:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Jan 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
how to improve concentration by yoga, all you need to know
ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई - फोटो : Pixabay

क्या आप भी किसी काम पर ज्यादा देर तक ध्यान केंद्रित कर पाने में कठिनाई महसूस करते हैं? अक्सर काम के दौरान आपका मन विचलित होने लगता है? इसका मतलब है कि आपमें एकाग्रता की कमी है। हम सभी को दिन-प्रतिदिन के विभिन्न कार्यों को ठीक तरीके से करने के लिए ध्यान और एकाग्रता की आवश्यकता होती है, इसमें आने वाली समस्या के कारण आपका प्रदर्शन खराब हो सकता है। ध्यान केंद्रित न कर पाने के कई कारण जैसे मानसिक या शारीरिक स्वास्थ संबंधी समस्याएं हो सकती है, जिसका समय पर निदान और इलाज कराना आवश्यक माना जाता है।



विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की समस्याओं को दूर करने में योग का अभ्यास बेहतर विकल्प हो सकता है। कई तरह के योगाभ्यास आपके मस्तिष्क को स्वस्थ बनाने के साथ एकाग्रता को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ योगाभ्यासों के बारे में जानते हैं जिनको दैनिक जीवन में शामिल करके आप ध्यान केंद्रित करने में होने वाली समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। 

how to improve concentration by yoga, all you need to know
नमस्कार .ोग का अभ्यास - फोटो : Pixabay

नमस्कार मुद्रा का अभ्यास
नमस्कार मुद्रा का अभ्यास करना ध्यान केंद्रित करने में फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए क्रॉस लेग करके बैठें, रीढ़ को सीधा रखें और हाथों को जोड़ते हुए गहरी सांसें लें। इस दौरान सांसों की आवाज पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। इस योग का अभ्यास रोजाना 10-15 मिनट तक किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के साथ बेहतर एकाग्रता के लिए इसे मददगार माना जाता है।

how to improve concentration by yoga, all you need to know
कई तरह के प्राणायाम हैं लाभदायक - फोटो : iStock

प्राणायाम है फायदेमंद
मानसिक स्वास्थ्य और मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के प्राणायाम के अभ्यास को विशेषज्ञ फायदेमंद मानते हैं। प्राणायाम के अभ्यास से ऑक्सीजन युक्त रक्त का संचार बढ़ता है और मस्तिष्क को आराम मिलता है। ध्यान को केंद्रित करने और तमाम तरह की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में इस योग का अभ्यास करना लाभदायक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to improve concentration by yoga, all you need to know
काम पर ध्यान कैसे बढ़ाएं - फोटो : iStock
नटराजासन का करें अभ्यास
ध्यान केंद्रित करने के लिए नृत्य मुद्रा या नटराजासन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। अच्छे परिणामों के लिए इस मुद्रा को सुबह-सुबह खाली पेट करें। मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ावा देने के साथ तंत्रिकाओं को आराम देने में इस योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है।

------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed