फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: ऐसी छोटी-छोटी गलतियां आंखों की छीन सकती हैं रोशनी, अभी से हो जाइए सतर्क

Tue, 11 Jan 2022 11:38 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Jan 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
What habits are bad for your eyes, Bad Habits that cause eye problems
आंखों की समस्याएं - फोटो : iStock

आंखें ईश्वर द्वारा प्रदान की गई सबसे खूबसूरत उपहार मानी जाती हैं। अगर आंखें न होतीं तो दुनिया के खूबसूरत चीजों को आनंद नहीं लिया जा सकता था। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को लगातार आंखों को सुरक्षित रखने के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। आमतौर पर हम जाने-अनजाने कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिससे आंखों को गंभीर क्षति होने का खतरा बढ़ जाता है। गंभीर स्थितियों में आंखों की रोशनी तक जा सकती है।



नेत्र विशेषज्ञ बताते हैं, हाल के वर्षों में हमारी जीवनशैली इतनी गड़बड़ हो गई है, जिससे आंखों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। कम उम्र में ही लोगों को नेत्र संबंधी कई तरह की गंभीर समस्याएं हो रही हैं। आंखों की सेहत को ठीक रखने में आहार की भी विशेष भूमिका होती है, पौष्टिक आहार की कमी के कारण आंखों की रोशनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जो हमारी आंखों को गंभीर क्षति पहुंचा सकती हैं। इसमें तुरंत सुधार करने की जरूरत है। 

What habits are bad for your eyes, Bad Habits that cause eye problems
स्क्रीन का ज्यादा उपयोग नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

बढ़ा हुआ स्क्रीन टाइम
अधिकांश लोगों के लिए स्क्रीन पर अधिक समय बिताना दैनिक जीवन का एक नियमित हिस्सा बन गया है, हालांकि स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्क्रीन कैसा भी हो- मोबाइल, टीवी, लैपटॉप सभी तरह के स्क्रीन पर अधिक समय बिताना आंखों को अस्वस्थ बना सकता है। इससे आंखों में सूखापन, लालिमा और खुजली होती है। कम रोशनी में स्क्रीन को देखने से आंखों पर और अधिक दबाव पड़ता है।

What habits are bad for your eyes, Bad Habits that cause eye problems
आंखों के लिए खाएं पौष्टिक आहार - फोटो : iStock

आहार में पोषकता की कमी
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए तमाम तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन ए, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक होते हैं। गाजर आपकी आंखों की रोशनी के लिए अच्छा आहार माना जाता है। पीले और नारंगी रंग के फल और सब्जियां, गहरे रंग के पत्तेदार साग, अंडे, नट्स, और शी फूड्स आंखों की रोशनी बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ रखने में फायदेमंद आहार माने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What habits are bad for your eyes, Bad Habits that cause eye problems
पर्याप्त नींद है जरूरी - फोटो : iStock

नींद पूरी न होना
अगर आप भी रोजाना 7-9 घंटे की नींद पूरी नहीं कर पाते हैं तो ऐसी आदत आपके मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आंखों के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। डॉक्टर बताते हैं पर्याप्त आराम की कमी के कारण आपकी आंखें लाल हो सकती हैं। इसके अलावा यह आदत आंखों के सूखेपन और धुंधली दृष्टि का भी कारण बन सकती है। आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए रात में अच्छी नींद लेना बहुत आवश्यक माना जाता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed