फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश के मौसम में अगर आपको भी काट लें ये कीड़े तो जानें क्या हैं उपाय?

Sat, 06 Jul 2019 07:24 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sat, 06 Jul 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
how to cure if insects bite in monsoon
rainy season

बारिश का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में नमी बढ़ जाती है। साथ ही शुरु होता है बहुत सारे कीटाणुओं और कीड़े, मकोड़ों का पनपना। अगर इस समय घर और बाहर की अच्छे से साफ सफाई न की जाए तो ये कीड़े मकोड़े हमारे घर में भी जगह बनाकर रहने लगते हैं। कभी- कभी इन जहरीले कीड़ों के काटने पर हम समय पर उसका घरेलू उपचार नहीं कर पाते तो तकलीफ बढ़ जाती है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से कीड़े मकोड़े हैं जिनसे हमें बच कर रहना चाहिए और जरुरत पड़ने पर घरेलू उपचार करके फौरन राहत पायी जा सके।

 

how to cure if insects bite in monsoon
सप्लाई के पानी में निकले कीड़े - फोटो : अमर उजाला

बरसाती कीड़े
कुछ कीड़े ऐसे होते हैं जो बारिश के मौसम में ही पनपते हैं। इन जहरीले कीड़ों को काटने से बहुत दर्द होता है। इनके काटे हुए जगह पर खुजली, जलन या फिर सूजन हो जाती है। अगर इन तकलीफों से बचना है तो एक साधारण सा उपाय किया जा सकता है। देशी घी में कपूर को मिलाकर कीड़े के काटे हुए जगह पर मलने से राहत मिलती है।

 

how to cure if insects bite in monsoon
डेंगू मच्छर

मच्छर
मच्छरों की समस्या तो लगभग सारे ही मौसम में रहती हैं लेकिन बारिश का मौसम आते ही गंदे पानी में इनके बहुत से लार्वा पनपने लगते हैं। इनसे बचने का सबसे बढ़िया उपाय है कि अपने आप को और बच्चों को ढक कर रखें। घर से बाहर निकलते समय मच्छर भगाने वाली क्रीम का जरुर इस्तेमाल करें। रात के समय संभव हो तो मच्छरदानी लगाकर ही सोएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to cure if insects bite in monsoon
किसानों को मधुमक्खी पालन सिखा रहे हैं हंसराज कालेज के छात्र - फोटो : Amar Ujala
चीटियों और मधुमक्खी से बचाव
पानी बरसने के साथ ही घरों में ज्यादातर जगह से चींटियां निकलना शुरु हो जाती है। अगर आपको भी इन चींटियों ने काट लिया हो तो उस जगह पर ठंडी चीज जैसे टूथपेस्ट या फिर चूना लगाने से आराम मिलता है।

 

विज्ञापन
how to cure if insects bite in monsoon
मकड़ी

मकड़ी से हो जाए अगर परेशानी
अगर मकड़ी किसी के शरीर पर गिर जाए या फिर बहुत देर तक आपके शरीर पर चिपकी रह जाएं तो उस जगह पर संक्रमण हो जाता है और फफोले से निकल आते हैं। इन सबसे राहत पाने का घरेलू उपचार है कि संक्रमण वाले जगह पर पिसी खटाई या अमचूर पाउडर को लगा दिया जाए। घरेलू उपचार हमेशा कारगर हों ऐसा जरुरी नहीं है इन नुस्खों के द्वारा तुरंत राहत मिल जाती है। लेकिन अगर तकलीफ ज्यादा हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed