शरीर के स्वस्थ रहने और अंगों के ठीक तरीके से काम करते रहने के लिए जरूरी है कि सभी अंगों को पर्याप्त मात्रा में रक्त का संचार होता रहे। रक्त का संचार बाधित होने की स्थिति के कई कारण हो सकते हैं और अगर इसपर गंभीरता से ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का खतरा भी हो सकता है। ब्लड सर्कुलेशन में होने वाली समस्याओं के कारण हृदय संबंधी जटिलताओं के भी विकसित होने का खतरा हो सकता है।
Heart Disease: इन लक्षणों का मतलब शरीर में सही नहीं है ब्लड सर्कुलेशन, इससे ऑर्गन फेलियर का हो सकता है खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी हो सकती है खतरनाक
रक्त परिसंचरण पूरे शरीर के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारे अंगों में ऑक्सीजन और आवश्यक पोषक तत्वों के संचार को व्यवस्थित रखता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आपके शरीर में रक्त का संचार ठीक नहीं है, तो इसका लगभग सभी अंगों पर दुष्प्रभाव हो सकता है। ब्लड सर्कुलेशन की समस्या पर ध्यान देना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह शरीर में कई अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है, जिसपर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है।
आइए जानते हैं कि शरीर में किन लक्षणों की मदद से यह जाना जा सकता है कि आपमें ब्लड सर्कुलेशन की समस्या हो सकती है।
हाथों-पैरों के ठंडे होने की समस्या
ब्लड सर्कुलेशन के लक्षणों का समय रहते पहचान बहुत जरूरी है। अगर आपको अक्सर हाथों-पैरों के ठंडे हो जाने की समस्या होती है, तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर में रक्त का संचार ठीक नहीं है। जब शरीर में रक्त, स्वस्थ दर पर प्रवाहित नहीं हो पाता है, तो इससे हाथों और पैरों की त्वचा और तंत्रिका अंत में तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
अक्सर बनी रहने वाली समस्या गंभीर हो सकती है, जिसपर तुरंत ध्यान दिया जाना आवश्यक है।
संज्ञानात्मक समस्याओं का जोखिम
खराब रक्त परिसंचरण की समस्या के कारण मस्तिष्क की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होने लगती है, जिससे स्मृति हानि और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि मस्तिष्क में रक्त और ऑक्सीजन के प्रवाह में कमी के कारण डिमेंशिया रोग के विकसित होने का जोखिम अधिक हो सकता है। धूम्रपान जैसी स्थिति रक्त के सामान्य प्रवाह को बाधित कर सकती है।
त्वचा के रंग में बदलाव
जब शरीर के ऊतकों में रक्त का सही तरीके से संचार नहीं हो पाता है तो इसके कारण त्वचा पर स्पष्ट लक्षण देखे जा सकते हैं। इसमें सबसे पहले त्वचा सामान्य से अधिक पीली दिखाई देने लगती है। कुछ लोगों में ब्लड सर्कुलेशन की समस्या के कारण त्वचा पर नीले धब्बे भी दिखने लग जाते हैं। इस तरह के संकेत आप नाक, होंठ, हाथ-पैर सहित किसी भई अंग पर हो सकता है। इस तरह के संकेतों पर समय रहते गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।