फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: अस्थमा को ट्रिगर कर सकता है सर्द मौसम, इन आसान उपायों से कर सकते हैं बचाव

Tue, 15 Nov 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
How does cold weather affect asthma, know its risk and prevention tips in hindi
सर्दियों में अस्थमा की समस्या - फोटो : iStock

उत्तर भारत सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। ठंड का यह मौसम खान-पान के नजरिए से कई लोगों का सबसे पसंदीदा होता है पर इस मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से जिन लोगों को पहले से ही स्वास्थ्य समस्याएं हैं उन्हें विशेष बचाव करते रहने की आवश्यकता होती है।इस मौसम में तापमान में आने वाली गिरावट के साथ अस्थमा जैसी सांस की समस्याओं के ट्रिगर होने का खतरा हो सकता है। ऐसे में बचाव के उपाय करते रहना और सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक हो जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अस्थमा से पीड़ित लोगों के वायुमार्ग अधिक संवेदनशील होते हैं और उनमें इंफ्लामेशन की आशंका भी अधिक होती है। ठंडी हवा वायुमार्ग में सूखापन पैदा कर सकती है, जिससे आसपास की मांसपेशियों में कसाव पैदा होने लगता है। यह स्थिति वायुमार्ग के सामान्य कार्य को बाधित कर सकती है, जिससे अस्थमा ट्रिगर हो सकता है।

इस तरह के जोखिमों से बचे रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। ये सामान्य से उपाय आपको जटिलताओं से बचाने में सहायक हो सकते हैं।

How does cold weather affect asthma, know its risk and prevention tips in hindi
स्वस्थ आहार का सेवन करना जरूरी - फोटो : istock

आहार में बदलाव की जरूरत

अस्थमा की समस्या को ट्रिगर होने से बचाने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करना आवश्यक माना जाता है। वैसे तो अस्थमा वाले लोगों के लिए कोई विशिष्ट आहार नहीं है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर गंभीर जटिलताओं से बचाव किया जा सकता है। स्वस्थ और संतुलित आहार जिसमें बहुत सारे फल और सब्जियां शामिल हों, इनका सेवन आपको जटिलताओं से बचाने में मददगार है। ये बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी-ई जैसे एंटीऑक्सिडेंट के अच्छे स्रोत हैं जो आपके वायुमार्ग के आसपास की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

How does cold weather affect asthma, know its risk and prevention tips in hindi
अदरक लहसुन से अस्थमा में लाभ - फोटो : Istock

लहसुन-अदरक से लाभ

अध्ययनों में पाया गया है कि अस्थमा के रोगियों के लिए एंटी-इंफ्लामेटरी चीजों का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। साल 2013 के एक अध्ययन के अनुसार, लहसुन में सूजन-रोधी गुण सहित कई ऐसे तत्व होते हैं जो इंफ्लामेशन को कम करने में सहायक हो सकते हैं। इसी तरह से अदरक भी इंफ्लामेशन के खतरे से आपको बचाने में मददगार है। अध्ययन से पता चला है कि अदरक से अस्थमा के लक्षणों में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How does cold weather affect asthma, know its risk and prevention tips in hindi
योगासनों से अस्थमा में मिलता है आराम - फोटो : Pixabay

योग की बनाएं आदत

शरीर को स्वस्थ रखने और लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास की आदत बनाने की सलाह दी जाती है, इससे अस्थमा में भी लाभ पाया जा सकता है। योग, संपूर्ण फिटनेस को बढ़ाने में मदद करता है। योग का अभ्यास करने से तनाव कम हो सकता है, जिससे अस्थमा को ट्रिगर होने से रोका जा सकता है। योग और श्वसन तकनीक अस्थमा अटैक के जोखिमों को कम करने में मदद करती है।

विज्ञापन
How does cold weather affect asthma, know its risk and prevention tips in hindi
अस्थमा से बचाव के उपाय करें - फोटो : getty images

दवा और इनहेलर का प्रयोग

जिन लोगों को अस्थमा की समस्या होती है उन्हें समय पर दवाइयों और इनहेलर लेने की सलाह दी जाती है। अस्थमा की समस्या को ट्रिगर होने से बचाने के लिए समय पर इनहेलर लेना आवश्यक होता है।

अस्थमा को ट्रिगर होने से बचाने के लिए सर्द मौसम से बचाव करते रहना आवश्यक माना जाता है। सांस की समस्याओं में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।


----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed