फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: गर्म या ठंडा पानी, नहाने के लिए कौन सा सही है? जानिए वैज्ञानिकों की राय

Wed, 29 Sep 2021 07:27 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 29 Sep 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
hot or cold shower how bathing with water is beneficial for health
किस तरह के पानी से नहानी सही? - फोटो : Pixabay

साल 1980 में एक फिल्म आई थी, 'पति-पत्नी और वो' इस फिल्म का एक गाना- 'ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए' वर्षों तक लोगों के जुबान पर चढ़ा रहा। यहां तक मान लिया गया था कि सिर्फ ठंडे पानी से ही नहाया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नहाने के पानी का तापमान कम होना चाहिए या ज्यादा, इसको लेकर हर किसी की व्यक्तिगत पसंद अलग-अलग हो सकती है। आमतौर पर सर्दियों में लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं जबकि गर्मियों के मौसम में ठंडे पानी से नहाने की इच्छा होती है। ठंड और गर्म दोनों तरह के पानी से नहाने के फायदे और नुकसान के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया।



माना जाता रहा है कि मस्तिष्क को शांत करने और शरीर को एक्टिव रखने के लिए ठंडे पानी, जबकि दिनभर की थकान और शरीर के दर्द को दूर करने के लिए गर्म पानी से नहाने से लाभ मिलते हैं। पर क्या वास्तव में ऐसा है? या फिर अलग-अलग स्वास्थ्य स्थितियों के आधार पर लोगों को नहाने के पानी के तापमान को निर्धारित करना चाहिए? क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट में एक्सरसाइज फिजियोलॉजिस्ट जैच कार्टर ने ठंडे और गर्म पानी से नहाने के होने वाले फायदों और नुकसान के बारे में स्पष्ट किया है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में जानते हैं।

hot or cold shower how bathing with water is beneficial for health
ठंडे पानी से नहाने के लाभ - फोटो : istock

ठंडे पानी से नहाना कितना सही है?
दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में नहाने के लिए ठंडे पानी को प्रयोग में लाने का चलन है, इससे कई तरह के फायदों के बारे में बताया जाता रहा है। हालांकि क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट में जैच कार्टर इसे इतना भी लाभकारी नहीं मानते हैं। कार्टर कहते हैं, ठंडे पानी से नहाना कुछ स्थितियों में सेहत के लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। यदि आपको हृदय रोगों की समस्या है तो ठंडे पानी से नहाना नुकसानदायक हो सकता है। ठंडे पानी के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया आपके हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालती है जिससे दिल की धड़कन में अनियमितता जैसी अन्य समस्याएं हो सकती है। हालांकि सामान्य स्वास्थ्य वाले लोगों के लिए शरीर को एक्टिव करने और ऊर्जा देने में ठंडे पानी से नहाना जरूर फायदेमंद होता है।

hot or cold shower how bathing with water is beneficial for health
ठंडे पानी से नहाने के नुकसान - फोटो : Pixabay

ठंडे पानी से नहाते समय इस बात का रखें विशेष ख्याल
यदि आप अभी भी ठंडे पानी से स्नान करना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों का कहना है कि इसके लिए सबसे पहले अपने शरीर को समय देना आवश्यक है। पानी के तापमान से शरीर को समायोजित होने भर का समय देना चाहिए। बेहतर है कि आप गुनगुने पानी से शुरुआत करें और ठंडे पानी की ओर बढ़ें। इसका एक बेहतर तरीका यह भी है कि सबसे पहले ठंडे पानी को अपने पैरों पर डालें जिससे मस्तिष्क तक इस बात का संकेत पहुंच जाए और शरीर का तापमान समायोजित हो सके, उसके बाद ही पूरे शरीर पर ठंडा पानी डालें। ऐसा करके आप जोखिम कारकों को टाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
hot or cold shower how bathing with water is beneficial for health
गर्म पानी से नहाने के लाभ - फोटो : pixabay

गर्म पानी से नहाना कितना सही है?
शरीर को थकान से राहत दिलाने के लिए भले ही लोग गर्म पानी से नहाने की वकालत करते हों लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इससे संतुष्ट नहीं हैं। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में त्वचा विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ गॉर्डन बे कहते हैं, गर्म पानी से नहाना आपकी त्वचा के लिए अच्छा नहीं है। गर्म पानी त्वचा की चिकनाहट को खत्म कर देती है जिससे त्वचा में सूखापन और अन्य कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। 

विज्ञापन
hot or cold shower how bathing with water is beneficial for health
गर्म पानी से नहाने के नुकसान - फोटो : shower
नहाने के लिए किस तरह के पानी का करें इस्तेमाल?
डॉक्टर कहते हैं, जिन लोगों को एक्जिमा या सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी दिक्कतें हैं, उन लोगों के लिए गर्म पानी से नहाना स्थिति को और बिगाड़ सकता है। इससे खुजली बढ़ने का खतरा हो सकता है। डॉ गॉर्डन बे कहते हैं, ठंडे पानी से नहाने से त्वचा में कसाव आता और लालिमा कम हो जाती है। यदि आप स्वस्थ हैं तो हर दिन ठंडे पानी से नहाना आपकी त्वचा के लिए बेहतर होगा। निश्चित रूप से ठंडे पानी से नहाना, गर्म पानी से बेहतर विकल्प है। हां, बस पानी के साथ शरीर के तापमान समायोजित करने के तरीके को जरूर प्रयोग में लाते रहें। 


--------------
स्रोत और संदर्भ: 
The Rock takes a cold shower every day. Should you? Here's what experts say

अस्वीकरण नोट: यह लेख क्लीवलैंड क्लिनिक द्वारा साझा की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed