फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीने में जलन की समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Tue, 26 Jan 2021 09:22 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 26 Jan 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Home remedies to get rid of heartburn problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सीने में जलन एक आम समस्या है, जो लगभग हर किसी को होती ही है। दरअसल, यह समस्या आमतौर पर तब होती है जब लोग ज्यादा मसालेदार और तला हुआ भोजन करते हैं। इसके अलावा पेट में एसिड बनने की स्थिति में भी कई बार सीने में जलन की समस्या हो जाती है। खासकर खाना खाने के बाद या रात के समय सीने में जलन जैसा दर्द होता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि लेटने या झुकने पर दर्द और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से इंसान न कुछ काम कर पाता है और न ही चैन से कहीं बैठ या सो ही पाता है। आइए जानते हैं इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में... 

Home remedies to get rid of heartburn problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सीने में जलन की समस्या में फायदेमंद है अदरक 

  • अदरक को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। सीने में जलन की समस्या में भी यह काफी कारगर नुस्खा है। जब भी खाना खाने के बाद आपके सीने में जलन हो, तो अदरक को चबाकर खाएं या उसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इससे काफी राहत मिलेगी।
Home remedies to get rid of heartburn problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ठंडा दूध दिलाता है सीने में जलन से राहत 

  • दूध को तो वैसे शरीर के लिए फायदेमंद माना ही जाता है, यह सीने में जलन दूर करने के लिए भी कारगर उपायों में से एक है। इसके लिए आप एक गिलास ठंडे दूध का सेवन करें या उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे सीने में जलन की समस्या में काफी आराम मिलेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Home remedies to get rid of heartburn problem
आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

आंवला भी दे सकता है राहत 

  • आंवले का सेवन आपको कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। यह सीने में जलन दूर करने के प्रभावी उपायों में से एक है। इसके लिए आप कच्चा आंवला भी खा सकते हैं या सबसे बेहतर होगा कि आप आधा चम्मच आंवले के चूर्ण को एक गिलास पानी के साथ ले लें। यह आपके सीने की जलन को तुरंत शांत कर सकता है। 
विज्ञापन
Home remedies to get rid of heartburn problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सीने में जलन में केला भी है फायदेमंद 

  • केला एक बहुत ही गुणकारी फल है, जो सीने में जलन को शांत करने में सहायता करता है। इसलिए जब भी आपको सीने में जलन की समस्या हो तो तुरंत केले का सेवन करें। इससे आपके सीने की जलन शांत होगी और आप राहत महसूस करेंगे। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed