हम में से ज्यादातर लोगों को कभी न कभी एलर्जी का सामना करना पड़ा होगा। एलर्जी एक तरह की प्रतिक्रिया होती है जो भोजन, दवाइयों, कपड़े या फिर धूल आदि के कारण हो सकती है। सामान्य तौर पर एलर्जी के कारण त्वचा पर दाने निकलने, खुजली होने, आंखों में जलन, सिरदर्द और छींक आने जैसी समस्या हो सकती है।मौसम बदलने के साथ एलर्जी की समस्या होना सामान्य माना जाता है। कई बार एलर्जी की समस्या दैनिक जीवन में समस्या का कारण भी बन सकती है। ऐसे में इसके लक्षणों को पहचानते हुए इनका उपचार करना बेहद जरूरी हो जाता है। अगली स्लाइडों में हम सामान्य रूप से होने वाली एलर्जी की समस्या से बचाव के उपायों के बारे में जानेंगे।
बदलते मौसम में एलर्जी से करें बचाव, ये उपाय हो सकते हैं असरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहसुन का सेवन
लहसुन को कई तरह के फायदों के लिए वर्षों से उपयोग में लाया जाता रहा है। इसमें मौजूद एंटीबायोटिक गुण इसे खास बनाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सेवन हमें एलर्जी से सुरक्षा दे सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना खाली पेट दो से चार कलियों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
हल्दी
हल्दी में प्रभावी तौर पर एंटीऑक्सिडेंट के साथ एंटीएंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जो एलर्जी जनित लक्षणों को ठीक करने में सहायक हो सकते हैं। हल्दी को शहद के साथ मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है। खासतौर पर बदलते मौसम में इसका सेवन और भी आवश्यक हो जाता है। दूध में भी हल्दी को मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।
गर्म पानी
दिनभर बाहर रहने के दौरान त्वचा पर धूल-मिट्टी और एलर्जी पैदा करने वाले कारक जमा हो सकते हैं। ऐसे में घर जाकर हल्के गुनगुने पानी से नहाने से एलर्जी बढ़ने की आशंका कम हो जाती है। गर्म पानी के सेवन से भी लाभ मिलता है। गर्म पानी का सेवन करने से श्वसन तंत्र साफ रहता है जिससे सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं के होने का खतरा कम हो जाता है।
नमक पानी के गरारे
ऊपरी श्वसन तंत्र में एलर्जी का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। 2008 में हुए एक अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया कि नाक को सलाइन से साफ करने से ऊपरी श्वसन तंत्र में होने वाली एलर्जी से छुटकारा पाया जा सकता है। गुनगुने पानी में नमक मिलाकर उससे गरारे करने से भी एलर्जी के लक्षणों में राहत मिलती है।