हाई ब्लड प्रेशर को कई गंभीर रोगों के प्रमुख जोखिम कारक के रूप में देखा जाता है, इसमें हृदय रोग सबसे शीर्ष पर है। अध्ययनों से पता चलता है कि जीवनशैली और आहार की गड़बड़ी के कारण लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ गया है। जहां पहले उम्र बढ़ने के साथ लोगों में यह दिक्कत देखी जा रही थी, वहीं अब बहुत ही कम आयु वाले लोग भी इस समस्या के शिकार हो रहे हैं। 120/80 या उससे कम की रीडिंग को सामान्य ब्लड प्रेशर माना जाता है। वहीं यदि आपका रक्तचाप लागातार 140/90 या उससे अधिक बना रहता है तो इस बारे में तुरंत चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता होती है।
Home Remedies: बिना दवाइयों के भी नियंत्रित कर सकते हैं ब्लड प्रेशर, इन घरेलू उपायों को माना जाता है लाभदायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विटामिन सी वाली चीजों का सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को अक्सर हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत बनी रहती है उनके लिए रोजाना विटामिन-सी वाली चीजों का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के अनुसार विटामिन-सी वाली चीजें रक्तचाप के स्तर को कम करने में सहायक हो सकती हैं। विटामिन सी एक मूत्रवर्धक के रूप में कार्य करता है और रक्त वाहिकाओं के भीतर दबाव को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आहार में नींबू, संतरे, पालक, टमाटर और हरी सब्जियों का सेवन किया जा सकता है।
कम कर दें भोजन में नमक की मात्रा
अध्ययनों से पता चलता है कि भोजन में नमक की मात्रा कम करके भी आसानी से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। जब आप बहुत अधिक सोडियम का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर के तरल पदार्थों में जमा होने लगता है, जिससे रक्तचाप में तेजी से वृद्धि हो सकती है। सभी लोगों को रोजाना 1,500-2,300 मिलीग्राम के बीच सोडियम के सेवन की सलाह दी जाती है। एक चम्मच टेबल सॉल्ट में 2,300 मिलीग्राम सोडियम होता है।
लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद
हर घर में उपलब्ध लहसुन को सेहत के लिहाज से काफी लाभकारी माना जाता है। बचपन से ही हमें रोजाना सुबह लहसुन की कच्ची कलियां खाने की सलाह दी जाती थी। अध्ययनों से पता चलता है कि लहसुन में मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हैं जिससे रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। लहसुन को कच्चा या फिर भोजन में शामिल करके सेवन किया जा सकता है।
गाजर और पालक के जूस
रक्तचाप की समस्या से परेशान रहने वाले लोगों के लिए गाजर और पालक के जूस का सेवन करना भी काफी लाभदायक माना जाता है। रक्तचाप को नियंत्रित करने में इसके लाभ हो सकते हैं। इसके अलावा जूस में चुकंदर और आंवला को भी शामिल किया जा सकता है। यह न सिर्फ रक्तचाप को नियंत्रित रखने में सहायक है साथ ही शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करने में भी इसके लाभ माने जाते हैं।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। बताए गए तरीके वैकल्पिक उपचार हैं, इन्हें दवाइयों का विकल्प नहीं माना जा सकता।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।