फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसिक स्वास्थ्य को रखना हो दुरुस्त, तो ये पांच चीजें कर सकती हैं आपकी मदद

Thu, 28 Jan 2021 08:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 28 Jan 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
Keep these five things in mind to keep mental health right
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चाहे वो एक छोटा बच्चा हो या फिर कोई बड़ा व्यक्ति। हर कोई किसी न किसी जिम्मेदारियों के बीच इतना उलझा हुआ है कि उसे अपनी मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ्य का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रहता। जब भी आपके सिर में भारीपन सा महसूस होता होगा, तो आप इससे राहत पाने के लिए पेन किलर जैसी दवाओं का इस्तेमाल करते होंगे? लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में यही मेंटल हेल्थ है। काम का बोझ, शारीरिक थकान या फिर तनाव ये सभी हमारी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए हमें कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Keep these five things in mind to keep mental health right
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हमारी मेंटल हेल्थ को ठीक करने में हमारे खानपान पर काफी कुछ निर्भर करता है। इसलिए हमें इसका ध्यान जरूर देना चाहिए और विशेष रूप से सुबह के नाश्ते का। हम कई बार जल्दी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज या अपने काम पर जाने की वजह से घर पर बने हेल्दी खाने को छोड़ जाते हैं, और फिर भूख लगने पर बाहर का खाना खा लेते हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। ऐसे में हमेशा सुबह भूखे पेट घर से जाने की जगह पर हमें घर पर बना भोजन जरूर करना चाहिए।

Keep these five things in mind to keep mental health right
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम में से हर किसी का कोई न कोई दोस्त, भाई-बहन या फिर कोई अन्य ऐसा होता है, जिससे हम काफी बातें करते हैं और उससे अपनी परेशानियां और दिल की बातें साझा करते हैं। अगर आपका भी कोई ऐसा साथी है तो उस करीबी से कभी बात करना न छोड़ें। जब भी समय मिले उनसे मुलाकात करें और अपने मन की बातें साझा करें। ऐसा करने से आपका मन हल्का होगा और हो सकता है कि आपकी कोई परेशानी भी हल हो जाए। इसलिए तनाव से दूर रहने के लिए आप ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Keep these five things in mind to keep mental health right
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई बार हमारे जीवन में ज्यादातर दिक्कतें इसलिए भी हो जाती हैं कि हम अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस नहीं कर पाते, जिसके कारण इसका सीधा असर हमारी मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। इसलिए हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि हमारे घर के तनाव का असर हमारे काम पर कभी नहीं पड़ना चाहिए। यही नहीं, जब आप अपने दफ्तर के गेट से बाहर निकलते हैं, तो वहां की परेशानियों को भी वहीं छोड़कर जाना चाहिए। इससे आपको काफी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Keep these five things in mind to keep mental health right
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किसी भी चीज में हमेशा अपने को शामिल करने से भी फायदा मिल सकता है। उदाहरण के लिए आपकी सोसायटी या दफ्तर में किसी भी तरह की कोई चीजें जैसे- डांस, योगा एक्टविटी आदि हो रही हो, तो उसमें जरूर भाग लें। कई लोग अपना समय बचाने के चक्कर में इन चीजों से बचते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आपको नकारात्मक चीजों से भी हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हमेशी ही अच्छी चीजों को सुनें और उन पर ही चलें। ऐसा करने से भी आपको मेंटल हेल्थ की समस्या में काफी राहत मिल सकती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed